India Post GDS Circle wise list 2026: किस सर्किल में कितनी वैकेंसी? 23,757 पदों की सर्किलवार सूची और पूरी जानकारी

29 अगस्त 2026, 2:01 अपराह्न IST

Share

India Post GDS Form 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के अंतर्गत देश भर के सभी डाक सर्किलों में रिक्त पदों का विवरण आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेंट (जुलाई 2026, शेड्यूल-II) के तहत कुल 23,757 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से शाखा डाकपाल (BPM), सहायक शाखा डाकपाल (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

India Post GDS Online Form 2026

विवरणतिथि / समय
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी27 अगस्त 2026
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अवधि31 अगस्त से 19 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन व फीस जमा2 सितंबर (शाम 5 बजे) से 21 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे)
आवेदन फॉर्म में संशोधन (Correction)23 सितंबर और 24 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटindiapostgdsonline.gov.in

किस डाक सर्किल में सबसे ज्यादा पद हैं?

डाक विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा 2,297 पद महाराष्ट्र सर्किल में निकाले गए हैं। इसके बाद तमिलनाडु (2,118 पद) और उत्तर प्रदेश (1,691 पद) का स्थान है।

प्रमुख 11 सर्किलों की रिक्तियां

क्रमडाक सर्किलस्थानीय भाषापदों की संख्या
1महाराष्ट्रमराठी2,297
2तमिलनाडुतमिल2,118
3उत्तर प्रदेशहिंदी1,691
4पश्चिम बंगालबंगाली1,619
5मध्य प्रदेशहिंदी1,450
6झारखंडहिंदी1,379
7केरलमलयालम1,373
8उत्तर पूर्वी (North East)अंग्रेजी / हिंदी1,354
9ओडिशाउड़िया1,353
10कर्नाटककन्नड़1,116
11बिहारहिंदी1,098
–कुल (इन 11 सर्किलों में)–16,847
–कुल (सभी 23 सर्किल/भाषाएं)–23,757

पोस्ट ऑफिस GDS के लिए कौन लोग कर सकते हैं आवेदन ?

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (High School) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 10वीं में गणित (Mathematics) और अंग्रेजी (English) विषय अनिवार्य रूप से पढ़े होने चाहिए।
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान: अभ्यर्थी को संबंधित डाक सर्किल की स्थानीय भाषा (Local Language) का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।
  • अन्य योग्यताएं:
    • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
    • साइकिल चलाने का ज्ञान होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा (21 सितंबर 2026 के अनुसार):
    • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
    • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (सरकारी नियमानुसार SC/ST वर्ग को 5 वर्ष तथा OBC वर्ग को 3 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।)

कैसे करें आवेदन?

  1. अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  2. 31 अगस्त से शुरू हो रही One Time Registration (OTR) प्रक्रिया को पूरा करें।
  3. 2 सितंबर शाम 5 बजे से लॉगिन करके अपना आवेदन फॉर्म भरें और अपनी सर्किल वरीयता (Circle Preference) चुनें।
  4. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
India post gds circle wise list 2026: किस सर्किल में कितनी वैकेंसी? 23,757 पदों की सर्किलवार सूची और पूरी जानकारी
India Post GDS Circle wise list 2026

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 29 अगस्त 2026, 2:01 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें