Google गूगल में कैसे मिलती है नौकरी? जानें आवेदन से लेकर सिलेक्शन तक का पूरा प्रोसेस

31 अगस्त 2026, 5:51 अपराह्न IST

Share

आईटी सेक्टर और टेक की दुनिया में कदम रखने वाले लगभग हर युवा का एक ही सपना होता है कि वह गूगल जैसी दिग्गज कंपनी में काम करे। गूगल न केवल अपने शानदार वर्क कल्चर के लिए दुनिया भर में मशहूर है, बल्कि वहां मिलने वाली सैलरी, सुविधाएं और पर्स भी हर किसी को आकर्षित करते हैं। हर साल लाखों छात्र और प्रोफेशन्स गूगल में जॉब के लिए अप्लाई करते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही लोग सही दिशा और सही जानकारी की वजह से सिलेक्शन हासिल कर पाते हैं।

केवल डिग्रियां नहीं, स्किल्स बनाती हैं रास्ता

गूगल में आवेदन करने से पहले सबसे अहम काम एक बेहतरीन रिज्यूमे तैयार करना है। कई बार छात्र सोचते हैं कि गूगल में नौकरी पाने के लिए बहुत भारी-भरकम पढ़ाई करनी पड़ती है, लेकिन ऐसा नहीं है। गूगल में क्वांटिटी से ज्यादा आपके प्रोजेक्ट्स और स्किल्स की क्वालिटी देखी जाती है। हालांकि B.tech , MCA या BSC in Computer Science जैसी डिग्रियां टेक्निकल रोल्स में काफी काम आती हैं, पर अगर आपकी प्रॉब्लम सॉल्विंग और कोडिंग स्किल्स मजबूत हैं तो आपके रास्ते आसानी से खुल जाते हैं।

हायरिंग प्रक्रिया , कैसे भरा जाता है आवेदन फॉर्म ?

गूगल अपने यहां कर्मचारियों को चुनने के लिए एक बेहद पारदर्शी और व्यवस्थित प्रक्रिया अपनाता है। अगर आप भी गूगल में अप्लाई करना चाहते हैं तो पूरी प्रोसेस को इस तरह समझ सकते हैं।

  • गूगल करियर पोर्टल: सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट Google Careers पर जाकर अपनी प्रोफाइल से मैच करती हुई वैकेंसी तलाशनी होती है।
  • रिज्यूमे सबमिशन: सही जॉब रोल चुनने के बाद अपना अपडेटेड रिज्यूमे और प्रोजेक्ट्स की डिटेल्स अपलोड करनी होती हैं।
  • एचआर स्क्रीनिंग: अगर आपका रिज्यूमे शॉर्टलिस्ट होता है तो कंपनी की HR टीम आपसे शुरुआती बातचीत और प्रोफाइल वेरिफिकेशन के लिए संपर्क करती है।
  • ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू: आपके रोल के हिसाब से पहले कोडिंग या एप्टीट्यूड टेस्ट होता है और उसके बाद कई राउंड्स के कठिन टेक्निकल और बिहेवियरल इंटरव्यू आयोजित किए जाते हैं।

रेफरल और नेटवर्किंग से बढ़ जाती है संभावना

कई बार पूरी मेहनत और योग्यता होने के बावजूद सीधा आवेदन करने पर रिज्यूमे शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाता। ऐसे समय में नेटवर्किंग आपके बहुत काम आती है। अगर आपका कोई सीनियर, दोस्त या पहचान का व्यक्ति गूगल में पहले से काम कर रहा है, तो आप उनसे रेफरल मांग सकते हैं। जब कंपनी का ही कोई एम्प्लॉई आपके रिज्यूमे को अंदर से रेफर करता है, तो HR टीम का ध्यान आपके प्रोफाइल पर जल्दी जाता है।

स्मार्ट वर्क के साथ व्यवहार भी बनता है सिलेक्शन का आधार

गूगल में सिर्फ रिज्यूमे शॉर्टलिस्ट होना ही अंतिम सफलता नहीं है, असली परीक्षा तो इंटरव्यू टेबल पर होती है। गूगल सिर्फ उन लोगों को नहीं चुनता जो अपने काम में बहुत तेज हैं, बल्कि वे ऐसे उम्मीदवारों की तलाश करते हैं जो उनकी कंपनी के कल्चर में फिट बैठें। इंटरव्यू में यह देखा जाता है कि आप टीम के साथ कैसा तालमेल बिठाते हैं, कठिन समय में दबाव कैसे झेलते हैं और आपके अंदर लीडरशिप क्वालिटीज कैसी हैं। इसे गूगल की भाषा में Googliness कहा जाता है।

Google Salary Structure: सैलरी और इंटर्नशिप पैकेज

श्रेणी / जॉब रोलअनुमानित सैलरी एवं पैकेज
गूगल इंटर्न (Stipend)50,000 से 1,00,000 रुपये प्रति माह
शुरुआती फ्रेशर्स (Entry Level)15 लाख से 40 लाख रुपये प्रति वर्ष
अनुभवी कर्मचारी (Experienced)अनुभव के आधार पर करोड़ों का पैकेज
अतिरिक्त लाभफ्री फ़ूड, हेल्थ इंश्योरेंस, स्टॉक ऑप्शंस

फ्रेशर्स को मिलती है शानदार सैलरी और स्टाइपेंड

गूगल अपने कर्मचारियों को जो पे-पैकेज ऑफर करता है, उसे सुनकर किसी का भी दिल खुश हो सकता है। अगर कोई छात्र कॉलेज के दौरान गूगल में इंटर्नशिप हासिल कर लेता है, तो उसे हर महीने 50 हजार से 1 लाख रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाता है। वहीं जब कोई फ्रेशर फुल-टाइम जॉब रोल पर जॉइन करता है, तो उसका शुरुआती पैकेज ही 15 लाख से 40 लाख रुपये सालाना के बीच होता है। यही वजह है कि युवाओं में गूगल को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 31 अगस्त 2026, 5:51 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें