MP Krishi Vistar Adhikari Bharti 2026: मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती (किसान कल्याण विभाग) , 2784 पद

6 जुलाई 2026, 11:12 पूर्वाह्न IST

Share

MP Krishi Vistar Adhikari Bharti 2026: अगर आप मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सभी के लिए बहुत ही सुनहरा मौका है मध्य प्रदेश कृषि कल्याण विभाग , के अंतर्गत ” कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती ” के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 2784 पदों पर कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती की जाएगी , इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का प्रोसेस 17 जुलाई 2026 तक ऑफिशियल पोर्टल esb.mp.gov.in पर खुला रहेगा।

आयोग का नाममध्य प्रदेश‍ कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB)
पद का नामकृषि विस्तार अधिकारी (Krishi Vistar Adhikari)
कुल पदों की संख्या2784
ऑफिशियल वेबसाइटesb.mp.gov.in
आवेदन करने की अंतिम तिथि17 जुलाई 2026
योग्यताकृषि या उद्यानिकी में स्नातक
सैलरी25300-80500/- वेतनमान
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा
परीक्षा तिथि2 अगस्त 2026 से शुरू

आईए जानते हैं , आरक्षित वर्ग के अनुसार कुल पदों का वितरण

श्रेणीपदों की संख्या
अनारक्षित1126
ईडब्ल्यूएस444
अनुसूचित जाति316
अनुसूचित जनजाति122
अन्य पिछड़ा वर्ग776
कुल2784

आईए जानते हैं , क्या है मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी के लिए योग्यता? कौन लोग कर सकते हैं इसके लिए आवेदन?

कृषि विस्तार अधिकारी बनने के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी किया होना चाहिए।
  • आयुसीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी की आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • आयु में छूट है।

कृषि विस्तार अधिकारी के लिए चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। इसका आयोजन आवेदन की संख्या को देखते हुए 2 अगस्त यानी अगले महीने से किया जाएगा।

प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय पालीदोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
परीक्षा के विषयसामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, इंग्लिश, मैथ, सामान्य तार्किक योग्यता, साइंस, कंप्यूटर नॉलेज और संबंधित विषय (Agriculture/Horticulture)
अंक योजनाप्रत्येक विषय से 100-100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे
अगला चरण लिखित परीक्षा की मेरिट लिस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 – आवेदन शुल्क

वर्ग / श्रेणीआवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग (सामान्य)₹500
अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / दिव्यांगजन₹250
पोर्टल शुल्क (कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने पर)₹60 (अतिरिक्त)

आईए जानते हैं कैसे भरें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ?

कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती में आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रक्रिया शुरू करें
  • अपनी सभी पर्सनल डीटेल्स, एड्रेस और शैक्षणिक डिटेल्स एंटर करें
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अंत में फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।

आवेदन के लिए क्लिक करें।

Sources / नोटिफिकेशन

1 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड, “समूह-2 उपसमूह-1 के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा – 2026”, 2026. Source Link

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 06 जुलाई 2026, 11:12 पूर्वाह्न