MP Police: एमपी पुलिस में सूबेदार और एसआई के 507 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

2 सितम्बर 2026, 11:20 पूर्वाह्न IST

Share

MP Police Subedar & SI Vacancy 2026: अगर आप पुलिस विभाग में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बेहद शानदार अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर (SI) के रिक्त पदों पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। 1 सितंबर 2026 को जारी नए अपडेट के अनुसार, कुल 507 पदों पर बहाली की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

भर्ती संस्थामध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB)
पद का नामसूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर (SI)
कुल रिक्त पद507 पद
आवेदन की शुरुआत तिथि9 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 सितंबर 2026
परीक्षा शुरू होने की तिथि28 अक्टूबर 2026
वेतनमान (Pay Scale)₹36,200 – ₹1,14,800 (पे लेवल-9)
आवेदन शुल्क₹500 (अनारक्षित) / ₹250 (आरक्षित वर्ग)
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

9 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, 28 अक्टूबर से परीक्षा

मध्य प्रदेश पुलिस की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 9 सितंबर 2026 से होगी। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि बोर्ड ने परीक्षा की तारीख पहले ही घोषित कर दी है। लिखित परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में होगी, जिसके लिए पहली शिफ्ट की रिपोर्टिंग सुबह 8 बजे और दूसरी शिफ्ट की रिपोर्टिंग दोपहर 1 बजे तय की गई है।

MP Police Subedar & SI No. Of Posts

पद का नामकुल रिक्तियां
सूबेदार (Subedar)81 पद
सब इंस्पेक्टर – स्पेशल फोर्स (Special Armed Force)69 पद
सब इंस्पेक्टर – सिविल पुलिस (District Police Force)312 पद
सब इंस्पेक्टर – आयुध (Ordnance)10 पद
सब इंस्पेक्टर – फोटो (Photo)09 पद
सब इंस्पेक्टर – QD04 पद
सब इंस्पेक्टर – फिंगर प्रिंट (Finger Print)22 पद
कुल रिक्त पद (Total Vacancies)507 पद

देखें कौन कौन लोग भर सकते हैं आवेदन फॉर्म?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अलग अलग निर्धारित की गई हैं।

  • सूबेदार, एसआई सिविल पुलिस और एसआई स्पेशल फोर्स के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • एसआई (आयुध) पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • एसआई (फोटो/क्यूडी/अंगुल चिन्ह) के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) से स्नातक होना जरूरी है।
  • आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 33 वर्ष तथा महिलाओं के लिए 38 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

वेतनमान और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-9 के तहत 36,200 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये प्रति माह तक का मानदेय मिलेगा। चयन प्रक्रिया में दो चरणों की लिखित परीक्षा (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और इंटरव्यू शामिल होगा। फिजिकल टेस्ट में 800 मीटर की दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद का आयोजन किया जाएगा। अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और एमपी के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये तय किया गया है।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 02 सितम्बर 2026, 11:20 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें