MP Police Subedar & ASI Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में सूबेदार और ASI के 655 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास अभ्यर्थियों के पास सुनहरा मौका

18 सितम्बर 2026, 3:31 अपराह्न IST

Share

MP Police Subedar & ASI Vacancy 2026: खाकी वर्दी पहनने और मध्य प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 750 कांस्टेबल पदों की घोषणा के बाद अब मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल ने सूबेदार (स्टेनो) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI – मिनिस्ट्रियल) के 655 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

अगर आप 12वीं पास हैं और आपके पास टाइपिंग व सीपीसीटी (CPCT) का सर्टिफिकेट है, तो यह भर्ती आपके लिए ही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है।

MP पुलिस सूबेदार व ASI भर्ती फॉर्म 2026

इस भर्ती से जुड़ी प्रमुख तारीखें, आवेदन शुल्क और परीक्षा शेड्यूल की जानकारी नीचे तालिका में दी गई है।

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती आयोगमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल
कुल पद655 (सूबेदार स्टेनो व ASI मिनिस्ट्रियल)
आवेदन प्रारंभ तिथि24 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि08 अक्टूबर 2026
फॉर्म में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि13 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा तिथि03 नवंबर 2026
आवेदन शुल्कअनारक्षित/अन्य राज्य: ₹560/- | SC/ST/OBC/EWS: ₹310/- (पोर्टल चार्ज ₹60/- अलग से)
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

पदवार रिक्तियां और शैक्षणिक योग्यता

सभी 655 पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण रखी गई है। हालांकि, अलग-अलग पोस्ट कोड के हिसाब से स्किल सेट की मांग की गई है।

पद का नाम / डिपार्टमेंटकुल पदआवश्यक शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता
ASI मिनिस्ट्रियल (फील्ड यूनिट)37012वीं पास + CPCT स्कोरकार्ड + हिंदी टाइपिंग
सूबेदार स्टेनो (जनरल ब्रांच)12512वीं पास + 100 शब्द/मिनट शॉर्टहैंड परीक्षा + CPCT पास
ASI मिनिस्ट्रियल (जनरल ब्रांच)10012वीं पास + CPCT परीक्षा पास + हिंदी टाइपिंग
ASI मिनिस्ट्रियल (स्पेशल ब्रांच)2512वीं पास + CPCT पास + हिंदी टाइपिंग
ASI (क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट)2512वीं पास + CPCT पास + हिंदी टाइपिंग
सूबेदार स्टेनो (स्पेशल ब्रांच)1012वीं पास + हिंदी शॉर्टहैंड + CPCT पास

आइए जानते हैं क्या है , आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया

  • आयु सीमा: मध्य प्रदेश के सामान्य/EWS पुरुष और अन्य राज्यों के सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। वहीं, सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
  • वेतनमान: चयनित होने पर सूबेदार (शीघ्रलेखन) को ₹36,200 से ₹1,14,800 प्रति माह और एएसआई (मिनिस्ट्रियल) को ₹19,500 से ₹62,000 प्रति माह का वेतन मिलेगा।

इस प्रकार होगा चयन

चयन दो चरणों में पूरा होगा।

प्रथम चरण में 2 घंटे का 100 अंकों का मल्टीपल चॉइस (MCQ) लिखित एग्जाम होगा, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, बौद्धिक क्षमता और विज्ञान/गणित से सवाल पूछे जाएंगे।

द्वितीय चरण में कटऑफ के आधार पर चुने गए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट (ऊंचाई: पुरुष 162 सेमी, महिला 152 सेमी), प्रायोगिक परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर से शुरू हो रही प्रक्रिया के तहत esb.mp.gov.in पर जाकर 8 अक्टूबर 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर जमा कर दें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 18 सितम्बर 2026, 3:31 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें