NEET 2026 Admit Card Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख को स्थगित कर दिया है। अब एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 10 बजे से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना आधार बायोमेट्रिक पहले से अपडेट रखें। परीक्षा केंद्र पर पहचान की जांच के लिए यह जरूरी होता है। अगर जानकारी अपडेट नहीं है, तो उम्मीदवार अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर इसे समय रहते ठीक करवा लें।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
NEET UG 2026 के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड (प्रिंट कॉपी) और एक वैध पहचान पत्र साथ ले जाना जरूरी होगा। एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन मिलेगा, डाक से नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर इसका डुप्लिकेट नहीं मिलेगा, इसलिए इसे संभालकर रखें और इसमें कोई बदलाव न करें।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर दिखा सुरक्षा पिन (Captcha) भरें।
- सबमिट पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- अब A4 साइज में प्रिंट निकालकर परीक्षा के दिन साथ ले जाएं।
