Railway Group D Result 2026: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट कब आएगा ? कहां पर होगा चेक ; देखें ताजा अपडेट

21 जून 2026, 8:38 पूर्वाह्न IST

Share

Varanasi, Uttar Pradesh, Railway Group D Result 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से 32,438 पदों के लिए आयोजित की गई ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा , बोर्ड की तरफ से यह रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर रोल नंबर आदि के द्वारा वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

रिजल्ट के साथ-साथ रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से कट ऑफ भी जारी किया जाएगा , कट ऑफ के दायरे में आये कैंडिडेट अगले स्टेप्स के लिए क्वालीफाई होंगे।

1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों को है ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार बना हुआ है , बोर्ड ने अभी अप्रेंटिस उम्मीदवारों को अपने मार्क्स और डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए कहां है जिन्होंने अभी तक मार्क्स अपडेट नहीं किए थे , इसके लिए 23 जून तक बोर्ड मॉडिफिकेशन विंडो ओपन है।

आईए जानते हैं , आखिर कब तक आएगा 2026 रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट ?

  • अगर अप्रेंटिस कैंडिडेट अपने मार्क्स और डॉक्यूमेंट को 23 जून 2026 तक अपडेट कर देंगे , तो उसके बाद बोर्ड रिजल्ट जारी होने के लिए तैयार होगा।
  • रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट जून के आखिरी सप्ताह में जारी होने की संभावना है
  • रेलवे की तरफ से कहा गया है कि रिजल्ट जून में ही जारी होगा।
  • रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार अपना रोल नंबर (Roll Number) और अन्य डिटेल्स तैयार रखें।

रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट कैसे चेक करें ? आईए जानते है स्टेप्स

रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के ये स्टेप्स है –

  • सबसे रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट या ओरिजिनल वेबसाइट “www.rrbcdg.gov.in या www.rrbbbs.gov.in ” पर जाएं।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद होम पेज पर रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट लिंक ” RRB Group D Result 2024 Link ” पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही स्मार्टफोन/लैपटॉप में रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड हो जाएगा।
  • जिसमें उम्मीदवार का रोल नंबर होगा, उम्मीदवार रोल नंबर पीडीएफ में खोज सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट पीडीएफ में होगा , वह उम्मीदवार अगले स्टेप्स के लिए क्वालीफाई होंगे।

रिजल्ट के साथ, कट ऑफ व स्कोर कार्ड भी जारी किया जाएगा

रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट के साथ-साथ रेलवे जोन के अनुसार कट ऑफ भी जारी किया जाएगा , साथ में उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करके स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

अधिक जानकारी , के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 21 जून 2026, 8:38 पूर्वाह्न