Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026: सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, ऐसे करें अप्लाई

12 सितम्बर 2026, 12:55 अपराह्न IST

Share

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद जरूरी अपडेट सामने आया है। राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग (स्थानीय निकाय विभाग) द्वारा निकाली गई सफाई कर्मचारियों की बंपर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब काफी करीब आ चुकी है। यदि आप भी इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, तो बिना देरी किए तुरंत आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि तय समय-सीमा बीत जाने के बाद किसी भी स्थिति में ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

एक नज़र में: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 की मुख्य बातें

इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी तारीखें, पदों की संख्या और आधिकारिक वेबसाइट का के बारे में नीचे दी गई टेबल में देखा जा सकता है।

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
विभाग का नामस्वायत्त शासन विभाग (स्थानीय निकाय विभाग, राजस्थान)
पद का नामसफाई कर्मचारी
कुल रिक्त पद24,752 पद
विज्ञापन संख्या01/2026
आवेदन शुरू होने की तिथि15 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइटlsg.rajasthan.gov.in

देखें पात्रता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क

यदि आप इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की योजना बना रहे हैं, तो इन मुख्य योग्यताओं को ध्यान में रखना जरूरी है।

  • मूल निवास व अनुभव: अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही सफाई कार्य से जुड़ा कम से कम 1 वर्ष का व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए।
  • आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • आवेदन शुल्क: श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क 400 रुपये से लेकर 600 रुपये तक निर्धारित किया गया है।

आवेदन करते समय ध्यान रखें ये बातें

  1. एक ही नगरीय निकाय चुनें: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय केवल एक ही नगरीय निकाय (Urban Local Body) का चयन करें। एक से अधिक निकायों में फॉर्म भरने पर आपका आवेदन निरस्त (Cancel) किया जा सकता है।
  2. गलत जानकारी न भरें: अपात्र होने या गलत विवरण देने पर विभाग द्वारा फॉर्म सीधे रद्द कर दिया जाएगा।

SSO पोर्टल से कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?

आवेदन की पूरी प्रक्रिया राजस्थान के SSO पोर्टल के जरिए होगी, जिसे आप बेहद आसानी से पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. अपनी SSO ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। (यदि आईडी नहीं है, तो ‘Register’ पर क्लिक करके नई आईडी बना लें)।
  3. लॉगिन के बाद Citizen Apps (G2C) में जाएं और Recruitment Portal को चुनें।
  4. वहाँ आपको Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 (Advt. No. 01/2026) का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  5. फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण, OTR जानकारी और अनुभव की डिटेल सावधानीपूर्वक भरें।
  6. निर्देशों के अनुसार अपनी लाइव फोटो कैप्चर करें और सभी जरूरी दस्तावेज (जैसे हस्ताक्षर) अपलोड करें।
  7. अपने पसंदीदा एक नगरीय निकाय का चयन करें, पूरे फॉर्म का रिव्यू करें और फाइनल सबमिट बटन दबाएं।
  8. अंत में प्राप्त हुई Application ID का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 12 सितम्बर 2026, 12:55 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें