Reliance Foundation Scholarship 2026: UG और PG छात्रों के लिए सुनहरा मौका, ₹2 से ₹6 लाख स्कॉलरशिप पाने का मौका

4 सितम्बर 2026, 8:59 पूर्वाह्न IST

Share

Reliance Foundation Scholarship 2026: उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे मेधावी और ज़रूरतमंद छात्रों के लिए रिलायंस फाउंडेशन एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Reliance Foundation Scholarship 2026 की घोषणा कर दी गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।

यदि आपने इस वर्ष किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में स्नातक (UG) या स्नातकोत्तर (PG) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है, तो आप इस छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

Reliance Foundation Scholarship 2026

छात्रवृत्ति से जुड़ी प्रमुख जानकारियों को नीचे टेबल के माध्यम से समझा जा सकता है।

विवरणजानकारी
योजना का नामReliance Foundation Scholarship 2026
संचालन संस्थारिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation)
शैक्षणिक वर्ष2026-27
पात्र लाभार्थीUG और PG के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्र
आवेदन अवधि14 अगस्त 2026 से 05 अक्टूबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (scholarships.reliancefoundation.org)
हेल्पलाइन संपर्कफोन: (011) 4117 1414 | व्हाट्सएप: +91 79771 00100

स्कॉलरशिप की कैटेगरी और सहायता राशि

रिलायंस फाउंडेशन द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति दो मुख्य कैटेगरी में बांटा है।

छात्रवृत्ति श्रेणीकुल सहायता राशिचयनित छात्रों की संख्या
Undergraduate (UG) Scholarshipपूरे कोर्स के दौरान ₹2 लाख तक5,000 छात्र
Postgraduate (PG) Scholarshipकोर्स की अवधि हेतु ₹6 लाख तक100 छात्र

पात्रता और मानदंड (Eligibility Criteria)

1. स्नातक (UG) छात्रवृत्ति के लिए

  • नागरिकता: आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • शैक्षणिक रिकॉर्ड: 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए हों।
  • कोर्स: सत्र 2026-27 में किसी भी स्ट्रीम के नियमित (Regular/Full-Time) स्नातक डिग्री के प्रथम वर्ष में नामांकित होना चाहिए।
  • पारिवारिक आय: वार्षिक पारिवारिक आय ₹15 लाख से कम हो (₹2.5 लाख से कम आय वाले परिवारों के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी)।
  • (नोट: डिस्टेंस/ऑनलाइन मोड के छात्र या 10वीं के बाद सीधे डिप्लोमा करने वाले छात्र इसके पात्र नहीं हैं।)

2. स्नातकोत्तर (PG) छात्रवृत्ति के लिए:

  • कोर्स व स्ट्रीम: इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, एनर्जी और लाइफ साइंसेज जैसे भविष्य-केंद्रित तकनीकी क्षेत्रों के नियमित PG कोर्स के प्रथम वर्ष का छात्र होना अनिवार्य है।
  • योग्यता अंक: GATE स्कोर 550 से 1000 के मध्य हो अथवा स्नातक स्तर पर CGPA कम से कम 7.5 होना चाहिए।

ऑनलाइन टेस्ट से होगा चयन

  • Online Aptitude Test: सभी पात्र आवेदकों को 60 मिनट की एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, जिसमें 60 बहुविकल्पीय प्रश्न (Verbal, Numerical और Logical Ability) पूछे जाएंगे।
  • मूल्यांकन: एप्टीट्यूड टेस्ट के प्रदर्शन, शैक्षणिक रिकॉर्ड और पारिवारिक आय के आधार पर मेरिट-कम-मीन्स (Merit-cum-Means) सिद्धांत से अंतिम चयन किया जाएगा।
  • PG चयन: स्नातकोत्तर स्तर पर टेस्ट के बाद विशेषज्ञ पैनल द्वारा मूल्यांकन और वर्चुअल इंटरव्यू भी आयोजित किया जाएगा।

Reliance Foundation Scholarship Apply Online: ऑनलाइन आवेदन करने के आसान स्टेप्स

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल scholarships.reliancefoundation.org पर जाएं।
  2. अपनी पात्रता के अनुसार UG या PG Scholarship लिंक का चयन करें।
  3. नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पारिवारिक आय संबंधी विवरण दर्ज करें।
  5. आवश्यक दस्तावेज़ (मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि) अपलोड करें।
  6. फॉर्म की जांच करने के बाद उसे सबमिट करें और दिए गए शेड्यूल के अनुसार Online Aptitude Test में शामिल हों।

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए क्लिक करे।

Reliance Foundation ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 04 सितम्बर 2026, 8:59 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें