RRB NTPC Notification 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्रालय ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत अंडर ग्रेजुएट (UG) और ग्रेजुएट स्तर के कुल 5,165 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है।
इस स्वीकृति के बाद अब रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से विस्तृत अधिसूचना (Official Notification) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
RRB NTPC Notification 2026: मुख्य विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB / रेल मंत्रालय) |
| परीक्षा का नाम | RRB NTPC (UG & Graduate) Bharti 2026 |
| कुल स्वीकृत पद | 5,165 पद |
| अंडर ग्रेजुएट (UG) पद | 3,477 पद |
| ग्रेजुएट (PG/Graduate) पद | 1,688 पद |
| आयु सीमा | 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
खाली पदों का पूरी विवरण
रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत 5165 पदों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर दो भागों में विभाजित किया गया है।
1. अंडर ग्रेजुएट (UG) पद – कुल 3,477 पद
| पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
| गुड्स ट्रेन मैनेजर | 2,750 पद |
| सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | 371 पद |
| जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAA) | 300 पद |
| चीफ कॉमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (CCTS) | 56 पद |
| कुल UG पद | 3,477 पद |
2. ग्रेजुएट स्तर के पद – कुल 1,688 पद
| पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
| जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (जनरल) | 600 पद |
| कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (CCTC – ट्रैफिक) | 700 पद |
| अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट | 200 पद |
| ट्रेन क्लर्क (Trains Clerk) | 188 पद |
| कुल ग्रेजुएट पद | 1,688 पद |
पात्रता एवं आयु सीमा (Eligibility Criteria)
- अंडर ग्रेजुएट (UG) पदों के लिए:
- योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) उत्तीर्ण। संबंधित पदों के लिए कंप्यूटर टाइपिंग (हिंदी/अंग्रेजी) का ज्ञान आवश्यक।
- आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष।
- ग्रेजुएट (Graduate) पदों के लिए:
- योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री। पदानुसार कंप्यूटर दक्षता एवं टाइपिंग का ज्ञान अनिवार्य।
- आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष।
(नोट: नियमानुसार SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।)
