RRB Paramedical Vacancy 2026: रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के 560 पदों पर निकली भर्ती, 15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

8 सितम्बर 2026, 3:41 अपराह्न IST

Share

RRB Paramedical Recruitment 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एक शानदार अवसर की घोषणा की है। बोर्ड ने पैरामेडिकल कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना (Short Notification) जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 560 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2026 तक रेलवे की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026: 15 सितंबर से शुरु होगा आवेदन

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
श्रेणीपैरामेडिकल स्टाफ (Paramedical Categories)
कुल पद560 पद
आवेदन शुरू होने की तिथि15 सितंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि14 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

कई पदों पर होगी भर्ती ! देखें क्या है पात्रता

इस भर्ती के तहत रेलवे के विभिन्न मंडलों और अस्पतालों में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, स्वास्थ्य एवं मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट, ईसीजी टेक्नीशियन और लैब असिस्टेंट ग्रेड-II जैसे पद भरे जाते हैं।

  • नर्सिंग सुपरिटेंडेंट: मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम (GNM) या B.Sc नर्सिंग पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • अन्य पद: पदों के अनुसार संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, डिग्री या आवश्यक सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
पदशैक्षणिक योग्यता
नर्सिंग अधीक्षकभारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम या आवश्यक पंजीकरण के साथ बीएससी नर्सिंग
डायलिसिस तकनीशियनबीएससी के साथ हेमोडायलिसिस में डिप्लोमा या निर्धारित प्रशिक्षण/अनुभव
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षकरसायन विज्ञान के साथ बीएससी और निर्धारित स्वास्थ्य/स्वच्छता निरीक्षक योग्यता
फार्मासिस्टविज्ञान विषयों के साथ 12वीं और फार्मेसी में डिप्लोमा या आवश्यक पंजीकरण के साथ बीफार्मा
रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियनभौतिकी एवं रसायन विज्ञान के साथ 12वीं और निर्धारित रेडियोग्राफी/एक्स-रे योग्यता
ईसीजी तकनीशियन12वीं/विज्ञान योग्यता के साथ संबंधित ईसीजी/हृदय रोग प्रमाणपत्र, डिप्लोमा या डिग्री
प्रयोगशाला सहायक श्रेणी-2विज्ञान विषयों के साथ 12वीं और डीएमएलटी या समकक्ष योग्यता
  • आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है (आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

वर्ग / श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस (Gen/OBC/EWS)₹500
एससी, एसटी, दिव्यांग एवं सभी वर्ग की महिलाएं₹250

आवेदन की आसान Steps

  1. 15 सितंबर को लिंक एक्टिवेट होने के बाद अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन के अंतर्गत RRB Paramedical Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी मूलभूत जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरकर पंजीकरण करें।
  4. शैक्षणिक विवरण दर्ज करें, आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और श्रेणी अनुसार फीस जमा करें।
  5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट संभालकर रख लें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 08 सितम्बर 2026, 3:41 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें