Sainik School Form 2026: यदि आप लंबे समय से किसी प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आ गया है। राजस्थान स्थित सैनिक स्कूल झुंझुनूं ने टीचिंग (शिक्षक) और नॉन-टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सैनिक स्कूल झुंझुनूं की यह भर्ती बेहद खास है, क्योंकि इसमें उच्च शिक्षित उम्मीदवारों (PGT/TGT) के साथ-साथ 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए भी आवेदन करने का शानदार अवसर है।
रेगुलर और संविदा दोनों आधार पर होंगी नियुक्तियां
सैनिक स्कूल भर्ती प्रक्रिया के तहत नियमित (Regular) और संविदा (Contractual) दोनों ही आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यदि आप शिक्षक, लैब असिस्टेंट, यूडीसी क्लर्क या ड्राइवर जैसे पदों पर कार्य करने के इच्छुक हैं, तो अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन फॉर्म जरूर भेज दें। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से स्कूल प्रशासन को भेजना होगा। भर्ती से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारियां और अपडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ssjhunjhunu.com पर देखी जा सकती हैं।
सैनिक स्कूल राजस्थान: रिक्तियां और शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों के अनुसार पद संख्या और आवश्यक योग्यता का पूरा विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।
| पद का नाम | वैकेंसी | शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक योग्यता |
|---|---|---|
| पीजीटी फिजिक्स (रेगुलर) | 01 | 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री और 50% अंकों के साथ B.Ed / M.Ed. अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने में सक्षम हों। |
| पीजीटी केमिस्ट्री (रेगुलर) | 01 | 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में M.Sc. तथा 50% अंकों के साथ B.Ed / M.Ed. अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण का ज्ञान जरूरी। |
| पीजीटी मैथ (रेगुलर) | 01 | संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ M.Sc. एवं 50% अंकों के साथ B.Ed. अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने की दक्षता। |
| टीजीटी मैथ (रेगुलर) | 01 | 50% अंकों के साथ 4-वर्षीय एकीकृत डिग्री या संबंधित विषय में 3-वर्षीय ग्रेजुएशन + B.Ed + CTET/STET (लेवल-2) पास। |
| टीजीटी इंग्लिश (रेगुलर) | 01 | 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या 4-वर्षीय एकीकृत B.A B.Ed + B.Ed + CTET/STET (लेवल-2) पास। |
| टीजीटी सोशल साइंस (रेगुलर) | 01 | ग्रेजुएशन (50% अंक) में भूगोल/राजनीति विज्ञान/अर्थशास्त्र/इतिहास में से दो विषय पढ़े हों + B.Ed + CTET/STET (लेवल-2)। |
| काउंसलर (संविदा) | 01 | साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन/पीजी या चाइल्ड डेवलपमेंट/करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग में डिग्री/डिप्लोमा। |
| पीटीआई कम मैट्रॉन – महिला (संविदा) | 01 | 50% अंकों के साथ फिजिकल एजुकेशन (Physical Education) विषय में बैचलर डिग्री या खेल योग्यता। |
| आर्ट मास्टर (संविदा) | 01 | 12वीं के साथ 4-वर्षीय पेंटिंग/फाइन आर्ट्स में डिप्लोमा या ड्रॉइंग & पेंटिंग/फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन/एमए। |
| लैब असिस्टेंट – फिजिक्स/केमिस्ट्री/बायो (संविदा) | 03 (प्रत्येक 1) | मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य। |
| म्यूजिक टीचर / बैंड मास्टर (संविदा) | 01 | 12वीं के साथ म्यूजिक में डिग्री/डिप्लोमा या संगीत भास्कर/संगीत नृत्य भूषण/संगीत भूषण डिग्री। |
| यूडीसी क्लर्क (संविदा) | 01 | ग्रेजुएशन के साथ 2 साल का ऑफिस अनुभव, कंप्यूटर एमएस ऑफिस ज्ञान, टाइपिंग स्पीड (इंग्लिश 40 wpm / हिंदी 35 wpm)। |
| एलडीसी क्लर्क (संविदा) | 01 | 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन), कंप्यूटर स्किल्स (MS Word, Excel) और इंग्लिश टाइपिंग स्पीड (40 wpm)। |
| ड्राइवर (संविदा) | 01 | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस (Heavy Vehicle License)। |
| इलेक्ट्रीशियन कम पंप ऑपरेटर (संविदा) | 01 | 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट एवं 2 साल का कार्य अनुभव। |
| नर्सिंग सिस्टर (संविदा) | 01 | नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा और 5 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव। |
10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए भी नौकरी का अवसर
सैनिक स्कूल झुंझनूं में टीचिंग पदों के अलावा नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए भी अच्छी संख्या में पद खाली हैं। लैब असिस्टेंट पदों के लिए अभ्यर्थी का साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना अनिवार्य है। क्लर्क (UDC/LDC) पदों के लिए स्नातक या 10वीं के साथ कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग मांगी गई है। वहीं, ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन कम पंप ऑपरेटर और अन्य चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए 10वीं पास और आईटीआई धारक उम्मीदवार भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल में सैलरी और भत्ते
सैनिक स्कूल में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार काफी आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा।
- पीजीटी टीचर (रेगुलर): पे लेवल-08 (रु 47,600/- बेसिक पे + नियमानुसार अन्य भत्ते)
- टीजीटी टीचर (रेगुलर): पे लेवल-07 (रु 44,900/- बेसिक पे + 7वें वेतन आयोग के अनुसार अन्य भत्ते)
- काउंसलर / पीटीआई मैट्रॉन / आर्ट मास्टर (संविदा): रु 63,758/- प्रति माह
- म्यूजिक टीचर / बैंड मास्टर (संविदा): रु 46,720/- प्रति माह
- लैब असिस्टेंट / यूडीसी क्लर्क / नर्सिंग सिस्टर (संविदा): रु 38,250/- प्रति माह
- एलडीसी क्लर्क / ड्राइवर / इलेक्ट्रीशियन (संविदा): रु 31,840/- प्रति माह
सैनिक स्कूल के स्टाफ को मिलने वाली अन्य सुविधाएं
सैनिक स्कूल के रेगुलर कर्मचारियों को बेसिक पे के साथ-साथ कई विशेष सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। इनमें परिसर में मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, महंगाई भत्ता (DA) और मेडिकल अलाउंस शामिल हैं। इसके अलावा, कर्मचारियों के दो बच्चों को कक्षा 6 से 8वीं तक इसी स्कूल में रियायती दरों (सब्सिडी) पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ भी दिया जाता है। वहीं, संविदा पर नियुक्त होने वाले स्टाफ की प्रारंभिक सेवा अवधि 11 महीने की होगी, जिसे संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
