SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: पढ़ाई के लिए एसबीआई दे रहा ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप, 19 सितंबर से पहले करें आवेदन

6 सितम्बर 2026, 10:10 पूर्वाह्न IST

Share

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: अगर पैसों की तंगी आपकी या आपके बच्चों की पढ़ाई के आड़े आ रही है, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सीएसआर शाखा ‘एसबीआई फाउंडेशन’ ने SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 की शुरुआत की है।

इस स्कॉलरशिप योजना का मुख्य उद्देश्य देश के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके तहत कक्षा 9वीं के स्कूली छात्रों से लेकर आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल (MBBS) और विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे विद्यार्थियों को ₹15,000 से लेकर ₹15 लाख प्रति वर्ष तक की छात्रवृत्ति दी जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 तय की गई है।

एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27 एक नज़र में

योजना का नामSBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27
प्रदाता संस्थाएसबीआई फाउंडेशन (State Bank of India)
पात्र छात्रकक्षा 9 से 12, यूजी, पीजी, आईआईटी, आईआईएम, एमबीबीएस और विदेश में अध्ययनरत छात्र
वित्तीय सहायता₹15,000 से लेकर ₹15,00,000 प्रति वर्ष
आवेदन की अंतिम तिथि19 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटsbiashascholarship.co.in

इस योजना में पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष आरक्षण नीति भी लागू की गई है। इसमें 50% सीटें छात्राओं (फीमेल) के लिए आरक्षित हैं, जबकि 25% सीटें एससी/एसटी वर्ग और 5% सीटें दिव्यांग (PwBD) विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

श्रेणी के अनुसार मिलने वाली छात्रवृत्ति और योग्यता

अलग-अलग पाठ्यक्रमों के हिसाब से स्कॉलरशिप की राशि और पारिवारिक आय की सीमा तय की गई है।

वर्ग / पाठ्यक्रमस्कॉलरशिप की राशिसामान्य वर्ग कटऑफSC/ST कटऑफPwBD कटऑफवार्षिक आय सीमा
कक्षा 9वीं से 12वीं₹15,00075% / 7.5 CGPA65%60%≤ ₹3,00,000
ग्रेजुएशन (Top 300 NIRF)₹75,00075% / 7.5 CGPA65%60%≤ ₹6,00,000
पोस्ट ग्रेजुएशन (Top NIRF)₹1,50,00075% / 7.5 CGPA65%60%≤ ₹6,00,000
मेडिकल (MBBS – NEET)₹2,00,00075% / 7.5 CGPA65%60%≤ ₹6,00,000
IIT छात्र (23 IITs)₹2,00,00075% / 7.5 CGPA65%60%≤ ₹6,00,000
IIM छात्र (22 IIMs)₹5,00,00075% / 7.5 CGPA65%60%≤ ₹6,00,000
विदेश में पढ़ाई (QS Top 200)₹15,00,00075% / 7.5 CGPA65%60%≤ ₹6,00,000

जरूरी दस्तावेज और आवेदन का तरीका

फॉर्म भरने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। आपके पास पिछली कक्षा/सेमेस्टर की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र (Income Certificate), पहचान पत्र, स्कूल/कॉलेज का बोनाफाइड सर्टिफिकेट या एडमिशन लेटर, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक (एसबीआई बैंक खाता होने पर प्राथमिकता) होनी चाहिए। इसके अलावा मेडिकल, आईआईटी या विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को अपने एंट्रेंस स्कोरकार्ड या यूनिवर्सिटी ऑफर लेटर की कॉपी भी जमा करनी होगी।

आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल sbiashascholarship.co.in पर जाएं। वहां अपनी श्रेणी का चयन करें, रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और मांगे गए सभी स्कैन किए गए दस्तावेजों को अपलोड करें। फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद 19 सितंबर 2026 से पहले सबमिट कर दें। अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए पात्र अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 06 सितम्बर 2026, 10:10 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें