SBI PO Notification Out 2026: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जारी किया पीओ का नोटिफिकेशन, 1570 पर भर्ती

18 जून 2026, 7:03 अपराह्न IST

Share

SBI PO Notification Out 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं छात्र-छात्राओं के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया की तरफ से 1500 पोस्ट पर PO नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है , ऐसे उम्मीदवार जो बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की लंबे समय से इंतजार कर रहे थे उनके लिए शानदार मौका है।

यह नोटिफिकेशन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर प्रकाशित की गई है।

इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस 18 जून 2026 से शुरू होगा , आईए जानते हैं कौन लोग कर सकते हैं ? आवेदन कितनी मिलेगी सैलरी और क्या है आवेदन करने का प्रोसेस ?

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
बैंक का नामस्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पदप्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO)
पदों की संख्या1500 (रेगुलर- 1446, बैकलॉग- 54)
आवेदन शुरू18 जून 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट8 जुलाई 2026
ऑफिशियल वेबसाइटsbi.bank.in
सेलेक्शन प्रोसेसप्रीलिम्स, मेंस, इंटरव्यू
SBI पीओ प्रीलिम्सअगस्त 2026
SBI पीओ मेंससितंबर 2026
साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यूअक्टूबर/नवंबर 2026

कौन-कौन बन सकते हैं एसबीआई बैंक PO ?

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में PO जिसे Probationary Officer कहते हैं बनने के लिए बैंक की तरफ से दो शर्तें यानी दो पात्रता निर्धारित की गई है।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है वह इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं हालांकि जिन्होंने अभी ग्रेजुएशन कंप्लीट नहीं किया है और आखिरी सेमेस्टर या फाइनल ईयर में है वह भी इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं।

ग्रेजुएशन किसी भी विषय से हो कोई बाध्यता नहीं है।

छूट के साथ आयु सीमा 21 से 30 साल तक

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में PO का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से लेकर के 30 साल के बीच होनी चाहिए , उम्मीदवार के आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

ऐसे उम्मीदवार जो आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आते हैं उन सभी को सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।

स्टेट बैंक में पीओ बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी ?

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में PO की नौकरी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को तीन मुख्य परीक्षा से गुजरना पड़ता है जिसमें उनका प्रीलिम्स , मेंस और इंटरव्यू शामिल है , इन सभी परीक्षाओं को पास करने के बाद जिनका सिलेक्शन होता है तो उन उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शुरुआती बेसिक सैलरी ₹48,480 मिलती है। इसका स्केल 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 होता है।

इसके अलावा मंथली सैलरी में कई और भत्ते भी जुड़ते हैं।

  • डीए
  • एचआरए
  • सीसीए
  • पीएफ
  • कंट्रीब्यूटरी पेंशन फंड
  • एनपीएस
  • एलएफएस
  • मेडिकल सुविधाएं
  • लीज रेंटल फेसिलिटी

आईए जानते हैं कैसे भरें एसबीआई PO का आवेदन फॉर्म ?

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है इसके लिए आवेदन फार्म नीचे दिए गए प्रक्रिया को पढ़कर भर सकते हैं।

  • एप्लीकेशन विंडो IBPS पर शुरू किया गया है इसके लिए सबसे पहले इसके वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद उम्मीदवारों को रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही एप्लीकेशन विंडो खुलेगा जहां पर मांगी गई सभी जानकारी को भरकर रजिस्टर करना होगा , उसके बाद रजिस्ट्रेशन करने के बाद पूरा एप्लीकेशन विंडो खुलेगा।
  • अब यहां पर उम्मीदवारों से उनका पर्सनल डीटेल्स ऐड्रेस एजुकेशनल डिटेल्स और आवश्यक डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी अपलोड करनी होगी।
  • सभी को पूरा करने के बाद अंत में एप्लीकेशन फॉर्म फीस जमा करके फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।

सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए बैंक की तरफ से केवल ₹100 आवेदन के निर्धारित किया गया है। जिसे ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग , यूपीआई और डेबिट कार्ड आदि के द्वारा जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए क्लिक करें।

Sources

1 State Bank Of India, “SBI PO (प्रोबेशनरी ऑफिसर्स) Notification”, 2026. Source Link

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 18 जून 2026, 6:02 अपराह्न