SSC CHSL Rule Change 2026: अगर आप 12वीं पास हैं और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की सीएचएसएल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आयोग ने SSC CHSL 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।
इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में एलडीसी (LDC), जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 2,536 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। हालांकि, पिछली बार की तुलना में इस साल की भर्ती प्रक्रिया में 4 बेहद अहम बदलाव किए गए हैं, जिनका असर परीक्षा की तैयारी पर सीधा पड़ेगा।
SSC CHSL 2026: इस बार हुए 4 बड़े बदलाव
पिछली भर्ती (2025) के मुकाबले इस बार आयोग ने नियमों में कई तकनीकी और परीक्षा पैटर्न से जुड़े संशोधन किए हैं।
- सेक्शनल टाइमर (Sectional Timer) लागू: टियर-1 परीक्षा में अब हर सेक्शन (विषय) के लिए 15 मिनट का समय तय कर दिया गया है। पहले उम्मीदवारों को पूरे 100 प्रश्नों के लिए 60 मिनट मिलते थे और वे किसी भी सेक्शन पर जा सकते थे। अब 15 मिनट पूरे होते ही वह सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा।
- पदों की संख्या में कमी: वर्ष 2025 में शुरुआत में 3,131 पदों की घोषणा हुई थी जिसे बढ़ाकर 3,522 किया गया था। इस बार पदों की संख्या घटकर 2,536 रह गई है।
- आंसर-की फीस आधी हुई (बड़ी राहत): उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क अब ₹100 से घटाकर ₹50 प्रति प्रश्न कर दिया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को आर्थिक राहत मिलेगी।
- स्लाइडिंग मैकेनिज्म और FRTA लागू: खाली रहने वाले पदों को भरने के लिए ‘स्लाइडिंग स्कीम’ और ‘FRTA’ को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है। साथ ही, अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) सीधे अंतिम परिणाम के बाद संबंधित विभाग द्वारा ही कराया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल
| विवरण | समय/तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 07 सितंबर 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 07 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक) |
| ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 08 अक्टूबर 2026 |
| फॉर्म करेक्शन (संशोधन) विंडो | 14 से 16 अक्टूबर 2026 |
| टियर-1 (CBT) परीक्षा तिथि | आयोग के शेड्यूल अनुसार (बाद में घोषित होगी) |
आईए जानते हैं कौन लोग कर सकते हैं आवेदन ?
SSC CHSL 2026 आवेदन करने के लिए निम्न योग्यताएं होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। (मंत्रालयों में DEO पदों के लिए गणित विषय के साथ साइंस स्ट्रीम से 12वीं होना अनिवार्य है।)
- आयु सीमा (01/08/2026 तक): अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
- आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए ₹100 शुल्क है, जबकि महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त है।
यदि आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2026 का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दें।
