SSC CPO Rule Change 2026: दिल्ली पुलिस और CAPF में SI के 1871 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए परीक्षा में हुए 3 बड़े बदलाव

11 सितम्बर 2026, 9:23 पूर्वाह्न IST

Share

SSC CPO Rule Change 2026 2026: अगर आप खाकी वर्दी पहनकर देश और राजधानी की सेवा करने का सपना देख रहे हैं, तो कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। एसएससी ने दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेस (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) के कुल 1871 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

आवेदन प्रक्रिया आयोग की नई वेबसाइट (ssc.gov.in) पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर है, वहीं अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो 8 से 10 अक्टूबर के बीच करेक्शन विंडो खोली जाएगी।

इस बार परीक्षा पैटर्न में हुए 3 बड़े बदलाव

कर्मचारी चयन आयोग ने इस बार एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा के फॉर्मेट में तीन बहुत ही अहम बदलाव किए हैं, जिन्हें समझना अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी है।

  • पेपर-I में प्रश्नों और समय की कटौती: पहले जहां पेपर-I में 200 प्रश्न (200 अंक) होते थे और 2 घंटे का समय मिलता था, वहीं अब इसमें केवल 100 प्रश्न (100 अंक) होंगे। परीक्षा की समय सीमा घटाकर 1 घंटा कर दी गई है और प्रत्येक सेक्शन (रीजनिंग, जीके, मैथ्स, इंग्लिश) के लिए 15-15 मिनट का सेक्शनल टाइमर लागू कर दिया गया है।
  • पेपर-II का नया सिलेबस और पैटर्न: पहले पेपर-II केवल इंग्लिश लैंग्वेज का (200 प्रश्न, 200 अंक) होता था। अब इसे बदलकर 4 विषयों (रीजनिंग, जीके, मैथ्स और इंग्लिश) का कर दिया गया है। इसमें कुल 100 प्रश्न (200 अंक) होंगे और हल करने के लिए 1 घंटा मिलेगा।
  • नेगेटिव मार्किंग के नियम: अब पेपर-I में गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे, जबकि पेपर-II में प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंक की ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) होगी।

पदों की डिटेल्स

इस भर्ती के तहत दिल्ली पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी जैसे प्रमुख बलों में नियुक्तियां की जाएंगी।

विभाग / पद का नामपुरुष (Male)महिला (Female)कुल पद
दिल्ली पुलिस SI (Executive)205112317
CAPF SI (GD)11731471320
CISF SI (Fire – केवल पुरुष)234–234
कुल पद (Total)16122591871

(नोट: सीएपीएफ पदों में BSF के 457, CRPF के 254, CISF के 250, ITBP के 187 और SSB के 172 पद शामिल हैं।)

योग्यता और आयु सीमा

  1. शैक्षणिक योग्यता: दिल्ली पुलिस व सामान्य CAPF सब-इंस्पेक्टर के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। सीआईएसएफ SI (फायर) पद के लिए B.Sc (Physics, Chemistry, Maths) या फिर 10वीं पास के साथ संबंधित इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। (ध्यान दें: दिल्ली पुलिस SI पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस (LMV) होना अनिवार्य है।)
  2. आयु सीमा: 1 अगस्त 2026 के आधार पर सामान्य SI पदों के लिए उम्र 20 से 25 वर्ष (जन्म 02 अगस्त 2001 से 01 अगस्त 2006 के बीच) होनी चाहिए। सीआईएसएफ फायर पद के लिए आयु 18 से 30 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियमानुसार SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और शारीरिक परीक्षा (PET / PST)

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा—सबसे पहले पेपर-I (लिखित परीक्षा), इसके बाद शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षण (PST/PET), फिर पेपर-II और अंत में मेडिकल टेस्ट व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।

शारीरिक परीक्षा (PET/PST) पास करने के मुख्य नियम नीचे दिए गए हैं।

मानदंड / टास्कपुरुष उम्मीदवारमहिला उम्मीदवार
न्यूनतम लंबाई (Height)170 सेमी157 सेमी
सीना (Chest)80 सेमी (फुलाकर 85 सेमी)लागू नहीं
100 मीटर रेस16 सेकेंड में18 सेकेंड में
लंबी रेस6.5 मिनट में 1.6 किमी4 मिनट में 800 मीटर
लंबी कूद (Long Jump)3.65 मीटर (3 चांस)2.7 मीटर (3 चांस)
ऊंची कूद (High Jump)1.2 मीटर (3 चांस)0.9 मीटर (3 चांस)

आवेदन शुल्क और तरीका

एसएससी सीपीओ 2026 के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है। हालांकि, सभी महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

तैयारी कर रहे युवा आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय में सर्वर की समस्या से बचा जा सके।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 11 सितम्बर 2026, 9:23 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें