SSC GD Constable Result 2026: @ssc.gov.in पर आएगा रिजल्ट, जानिए शारीरिक परीक्षा (PET/PST) और दौड़ के नियम

5 सितम्बर 2026, 2:51 अपराह्न IST

Share

SSC GD Constable Result 2026: सुरक्षा बलों में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही अपने नए आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 का रिजल्ट और कट-ऑफ लिस्ट जारी करने वाला है।

इस बड़े भर्ती अभियान के जरिए कुल 25,487 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, SSF और असम राइफल्स जैसे प्रतिष्ठित सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए लाखों युवाओं ने यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) दी थी, जिन्हें अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।

SSC GD Constable Result 2026

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
आयोजक संस्थाकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नामSSC GD Constable Recruitment 2026
कुल रिक्तियां25,487 पद
रिजल्ट का तरीकाऑनलाइन (PDF मेरिट लिस्ट)
अगला चरणशारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (PST/PET)
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

रिजल्ट के साथ जारी होगी कट-ऑफ लिस्ट

एसएससी द्वारा रिजल्ट घोषित किए जाने के साथ ही श्रेणी-वार (General, OBC, EWS, SC, ST) और राज्य-वार आधिकारिक कट-ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी इस लिखित परीक्षा में न्यूनतम कट-ऑफ अंक हासिल कर सफलता प्राप्त करेंगे, उन्हें ही भर्ती के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। इसके बाद अंत में मेडिकल टेस्ट (DME/RME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आयोजित किया जाएगा।

शारीरिक योग्यता और दौड़ के नियम (PST & PET)

यदि आपको लगता है कि आपका लिखित परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहा है, तो बिना समय गंवाए अभी से अपनी शारीरिक फिटनेस और दौड़ का अभ्यास शुरू कर दें। Physical Test से जुड़े मुख्य नियम इस प्रकार है।

परीक्षण का प्रकारपुरुष अभ्यर्थीमहिला अभ्यर्थी
न्यूनतम लंबाई (Height)170 सेमी.157 सेमी.
सीना (Chest)80 सेमी. (5 सेमी. फुलाव अनिवार्य)लागू नहीं
दौड़ (PET Run)5 किलोमीटर (24 मिनट में)1.6 किलोमीटर (8.5 मिनट में)

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे SSC GD Result 2026 , आसान Steps

रिजल्ट जारी होते ही आप बेहद आसान स्टेप्स के जरिए आयोग की वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • स्टेप 1: सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर ऊपर दिए गए Results सेक्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: वहां Constable-GD विकल्प को चुनें और “SSC GD Result 2026 Merit List PDF” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर वाली PDF खुल जाएगी।
  • स्टेप 5: PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम खोजें और इस फाइल को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की भ्रामक खबर से बचें और सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर ही भरोसा करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 05 सितम्बर 2026, 2:51 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें