SSC Junior Engineer Notification 2026: जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

2 सितम्बर 2026, 7:28 अपराह्न IST

Share

SSC Junior Engineer Notification 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने देश के प्रतिष्ठित सरकारी विभागों में जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और टेलीकॉम ब्रांच के कुल 1748 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 2 सितंबर 2026 से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी केंद्र सरकार के अधीन काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर समय रहते आवेदन पूरा कर सकते हैं।

22 सितंबर तक होगा ऑनलाइन आवेदन , यह है महत्वपूर्ण डेट

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 (रात 11 बजे तक) तय की गई है। इसके साथ ही आयोग ने परीक्षा की संभावित तारीखें भी स्पष्ट कर दी हैं। पेपर-I की परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी, जबकि पेपर-II का आयोजन दिसंबर 2026 में होगा।

SSC JE Notification 2026

कार्यक्रम / चरणनिर्धारित तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि02 सितंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि22 सितंबर 2026 (रात 11 बजे तक)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि23 सितंबर 2026
फॉर्म संशोधन (Correction Window) तिथि28 से 30 सितंबर 2026
पेपर – I परीक्षा तिथि (Tier-1)अक्टूबर / नवंबर 2026
पेपर – II परीक्षा तिथि (Tier-2)दिसंबर 2026

आइए जानते हैं कितना लगेगा फीस? आवेदन की आयु सीमा

  • आयु सीमा (01/08/2026 के अनुसार): अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सीपीडब्ल्यूडी (CPWD) पदों के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष और अन्य सभी विभागों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।
  • आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क ₹100 तय किया गया है। वहीं महिला अभ्यर्थियों, एससी, एसटी और दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से नि:शुल्क है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

SSC JE 2026: विभाग के आधार पर पद एवं शैक्षणिक योग्यता

एसएससी JE 2026 के तहत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में पदों का डिटेल्स और योग्यता नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

विभाग का नाम (Department Name)संबंधित ब्रांच / ट्रेडअनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
सीमा सड़क संगठन (BRO)Civil / Electrical / Mechanicalसंबंधित ट्रेड में B.E./B.Tech डिग्री या 2 साल के अनुभव के साथ डिप्लोमा
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD)Civil / Electrical / Mechanicalसंबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा
केंद्रीय जल आयोग (CWC)Civil / Mechanicalसंबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा
सैन्य इंजीनियर सेवा (MES)Civil / Electrical / Mechanicalसंबंधित विषय में B.Tech डिग्री या 2 साल के अनुभव के साथ डिप्लोमा
दूरसंचार विभाग (DoT)Telecom Engineeringइलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/आईटी/टेलीकॉम में B.Tech डिग्री
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)Scientific Assistantफिजिक्स के साथ B.Sc या CS/IT/Electronics में B.Tech/BCA
अन्य विभाग (NTRO, CWPRS, DQA, FBP)Civil / Electrical / Mechanicalसंबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग डिग्री या 3 साल का डिप्लोमा

ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

  • सबसे पहले एसएससी के नए आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर जाएं।
  • यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो One Time Registration (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद ‘Apply’ सेक्शन में जाकर SSC Junior Engineer Examination 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी बेसिक डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता भरें और मांगी गई फोटो व सिग्नेचर सही साइज में अपलोड करें।
  • फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) जांचें, अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 02 सितम्बर 2026, 7:28 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें