Tata Capital Pankh Scholarship 2026: 11वीं-12वीं और कॉलेज छात्रों को मिलेगी ₹18,000 तक की मदद, ऑनलाइन आवेदन शुरू

11 सितम्बर 2026, 6:44 पूर्वाह्न IST

Share

Tata Capital Pankh Scholarship 2026: अगर आप 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई या डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं और पैसों की कमी के कारण आगे की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। टाटा कैपिटल लिमिटेड (Tata Capital Limited) की ओर से अपनी सीएसआर पहल के तहत ‘टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27’ की शुरुआत कर दी गई है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देना है, ताकि उनकी पढ़ाई पैसों की वजह से न रुके। इस स्कॉलरशिप के तहत पात्र विद्यार्थियों को उनकी ट्यूशन फीस का 80% से 100% तक या अधिकतम ₹18,000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चालू है और अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

पात्रता और मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि

इस स्कॉलरशिप के लिए भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹4 लाख या उससे कम होनी चाहिए और पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक होना जरूरी है। ध्यान दें कि दिव्यांग विद्यार्थियों, सिंगल-पेरेंट (माता या पिता का न होना), अनाथ बच्चों और SC/ST वर्ग के छात्रों को इसमें विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

मार्क्स और कोर्स के आधार पर मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि का पूरा ब्यौरा नीचे टेबल में देख सकते हैं।

कोर्स / कक्षा श्रेणीपिछली कक्षा में प्राप्त अंकमिलने वाली स्कॉलरशिप राशि
कक्षा 11वीं और 12वीं60% से 80% तकफीस का 80% या अधिकतम ₹10,000
80% से अधिक और 90% तकफीस का 90% या अधिकतम ₹12,000
90% से अधिकफीस का 100% या अधिकतम ₹15,000
ग्रेजुएशन / डिप्लोमा / ITI60% से 80% तकफीस का 80% या अधिकतम ₹12,000
80% से अधिक और 90% तकफीस का 90% या अधिकतम ₹15,000
90% से अधिकफीस का 100% या अधिकतम ₹18,000

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

अप्लाई करने से पहले इन मुख्य कागजातों की स्कैन कॉपी अपने पास तैयार रखें।

  • सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर ID आदि)
  • आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा जारी, सैलरी स्लिप या फॉर्म 16A)
  • शैक्षणिक दस्तावेज (पिछली कक्षा की मार्कशीट)
  • प्रवेश प्रमाण व फीस रसीद (कॉलेज ID कार्ड या बोनाफाइड सर्टिफिकेट)
  • बैंक पासबुक या कैंसल्ड चेक (आवेदक या अभिभावक का खाता)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (जाति या दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो)

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

आवेदन की प्रक्रिया बेहद आसान और पूरी तरह से ऑनलाइन है।

  1. सबसे पहले आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल ([www.buddy4study.com](https://www.buddy4study.com)) पर जाएं।
  2. होमपेज पर अपनी कक्षा/कोर्स के अनुसार दिए गए ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।
  3. यदि आप नए यूजर हैं, तो ‘Create an Account’ पर जाकर अपनी जरूरी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. अब एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से भरें।
  6. मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।

सबमिट करने के बाद एप्लिकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। अगर आप सभी शर्तें पूरी करते हैं, तो 26 अक्टूबर 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर जमा कर दें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 11 सितम्बर 2026, 6:44 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें