UGC NET June Answer Key 2026 Kab Aayega: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन इस पर अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर 22, 23, 24, 25, 29 एवं 30 जून 2026 को किया था। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब उम्मीदवार आंसर की और रिस्पांस सीट का इंतजार कर रहे हैं ,जो कि जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगा आंसर की और रिस्पांस शीट
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं का प्रोविजनल आंसर की और रिस्पांस सीट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा यूजीसी नेट के आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा , जहां पर अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके आंसर की देख सकते हैं।
यूजीसी नेट आंसर की कब तक जारी होगी?
” यूजीसी नेट (UGC NET) जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जुलाई 2026 के मध्य तक (15 से 20 जुलाई के बीच) जारी होने की पूरी उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा संपन्न होने के बाद आमतौर पर 1 से 2 सप्ताह के भीतर आंसर की जारी कर दी जाती है। ” ”
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा विकल्प
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा यूजीसी नेट आंसर की के साथ-साथ अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का विकल्प भी दिया जाएगा , ऐसे में अगर कोई भी अभ्यर्थी प्रश्न के उत्तर से संतुष्ट नहीं है तो इसके लिए आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
ध्यान रहे आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न के हिसाब से 200 रुपयें फीस का भुगतान भी करना होगा।
अगर आपके द्वारा दर्ज आपत्ति सही पायी जाती है तो उसके लिए अंक प्रदान किये जायेंगे।
आईए जानते हैं यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की डाउनलोड करने का प्रोसेस
- यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NTA यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर पहुंचने के बाद Latest News सेक्शन में जाएं।
- अब यहां पर दी गई लिंक “UGC NET June Answer Key 2026” पर क्लिक करें।
- विंडो खुलेगा, यहां पर अपना एप्लीकेशन नंबर डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आंसर की देखने का विकल्प आ जाएगा।
- जहां पर अभ्यर्थी प्रश्न का सही उत्तर देख सकते हैं, इसके अलावा आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे।
