UP Aided School Peon Form 2026: माध्यमिक स्कूलों में निकली आउटसोर्स चपरासी की भर्ती , 10वीं पास भरें फॉर्म

5 सितम्बर 2026, 9:56 पूर्वाह्न IST

Share

UP Aided School Peon Form 2026: उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (Aided Secondary Schools) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। माध्यमिक शिक्षा विभाग (Madhyamik Shiksha Parishad) में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) यानी चतुर्थ श्रेणी के 151 पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती निकाली गई है।

अगर आप कम से कम 10वीं पास हैं और अपने ही जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में चपरासी, वॉचमैन या स्वीपर के रूप में काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 तय की गई है।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी एक नज़र में

विवरणमहत्वपूर्ण विवरण
विभाग का नाममाध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश
पद का नाममल्टी टास्किंग स्टाफ – MTS (चपरासी / वॉचमैन / स्वीपर)
कुल रिक्तियां151 पद
भर्ती का प्रकारआउटसोर्सिंग (Third Party)
मासिक वेतन (Salary)₹11,079 प्रति माह , नया नियम से अब न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपए हो गया है।
आवेदन की अंतिम तिथि08 सितंबर 2026
आधिकारिक पोर्टलसेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in)

देखें कौन कौन लोग भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता बेहद सरल रखी गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाईस्कूल) पास उम्मीदवार इसके लिए पात्र हैं। इसके अलावा किसी भी तरह के पूर्व अनुभव (Experience) की आवश्यकता नहीं है, यानी फ्रेशर्स भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • पात्र वर्ग: इस भर्ती में पुरुष, महिला, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी—सभी वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य हैं।

कार्य स्थल और सबसे महत्वपूर्ण शर्त (स्थानीय निवासी)

इस भर्ती अभियान के तहत कानपुर मंडल के 6 जिलों के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी।

राज्यशामिल जिले (Job Location)
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, औरैया

ध्यान दें (अनिवार्य शर्त): शासन के आदेशानुसार, जिस जिले के लिए आउटसोर्सिंग फर्म द्वारा चयन किया जाएगा, अभ्यर्थी को उसी जनपद का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। यानी अगर आप कानपुर नगर के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपका कानपुर नगर का स्थानीय निवासी होना जरूरी है।

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 है, इसलिए बिना देर किए पोर्टल पर अपना प्रोफाइल अपडेट करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

नोटिफिकेशन देखने और ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 05 सितम्बर 2026, 9:56 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें