UP Anganwadi Form: यूपी में 12वीं पास महिलाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना किसी फीस के करें ऑनलाइन आवेदन

1 सितम्बर 2026, 9:06 पूर्वाह्न IST

Share

UP Anganwadi Form: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (ICDS) ने खुशखबरी दी है। विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंगनवाड़ी सहायिका के हजारों रिक्त पदों पर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 1 सितंबर 2026 से इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के 22 से अधिक प्रमुख जिलों में योग्य महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। यह उन महिलाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो अपने ही गांव या शहर में रहकर काम करना चाहती हैं।

22 से अधिक जिलों में एक साथ निकली भर्ती

यूपी सरकार द्वारा चलाई जा रही यह भर्ती प्रक्रिया किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इसमें कानपुर नगर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, कुशीनगर, चित्रकूट, महाराजगंज, हापुड़, एटा, सीतापुर, बस्ती, भदोही, देवरिया, मैनपुरी, चंदौली, श्रावस्ती, औरैया, बागपत, बिजनौर, फर्रुखाबाद और अंबेडकर नगर जैसे जिले शामिल हैं। इन सभी जिलों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की शुरुआत और अंतिम तारीख अलग-अलग तय की गई है।

UP Anganwadi Sahayak प्रमुख जिलों के आंकड़े

राज्य के मुख्य जिलों में उपलब्ध रिक्तियों का विवरण नीचे दी गई टेबल देखें।

जिले का नामखाली पदों की संख्या
मथुरा544 पद
कानपुर नगर307 पद
कुशीनगर214 पद
महाराजगंज141 पद
चित्रकूट69 पद
अन्य 17+ जिलेहजारों पद (विभागीय नोटिफिकेशन के अनुसार)

जानिए क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (इंटरमीडिएट) तय की गई है। यह पद पूरी तरह से केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। आवेदिका की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ग्राम पंचायत और वार्ड के स्थानीय निवासी की शर्त

आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में सबसे महत्वपूर्ण नियम स्थानीय निवास का है। आवेदन करने वाली महिला जिस वार्ड, ग्राम पंचायत या न्याय पंचायत के लिए फॉर्म भर रही है, उसे वहीं का मूल निवासी होना अनिवार्य है। किसी दूसरे क्षेत्र या बाहरी जिले की महिलाएं उस विशिष्ट वार्ड या ग्राम पंचायत के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी।

कोई परीक्षा नहीं, 12वीं के नंबरों से सीधे बनेगी मेरिट

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे उनकी 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। इसके साथ ही यूपी सरकार ने इस आवेदन को पूरी तरह से नि:शुल्क रखा है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग की सभी महिलाओं के लिए आवेदन फीस शून्य रुपये रखी गई है।

कैसे करें आसानी से ऑनलाइन आवेदन

योग्य एवं इच्छुक महिलाएं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन शुरू करने से पहले अपने पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी तैयार रखें। फॉर्म में अपना नाम, पता और प्राप्तांक बिल्कुल सटीक दर्ज करें। अंतिम सबमिट करने से पहले भरे गए पूरे फॉर्म का रीव्यू कर लें और फॉर्म जमा होने के बाद उसकी एक कॉपी अपने पास प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 01 सितम्बर 2026, 9:06 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें