UP Balrampur में आंगनवाड़ी के 495 पदों पर निकली बंपर नौकरियां, 12वीं पास महिलाएं तुरंत करें आवेदन

5 सितम्बर 2026, 6:21 पूर्वाह्न IST

Share

UP Balrampur Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में सरकारी सेवा से जुड़ने का मन बना रही महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। बलरामपुर जिला कार्यक्रम कार्यालय (DPO) ने जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Karyakatri) और आंगनवाड़ी सहायिका (Helper) के कुल 495 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

अगर आप कम से कम 12वीं पास हैं और अपने ही क्षेत्र में रहकर काम करना चाहती हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 23 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाकर समय रहते फॉर्म भर सकती हैं।

पदों का ब्योरा और कैटेगिरी-वाइज रिक्तियां

इस भर्ती अभियान के तहत जिले की विभिन्न परियोजनाओं (शहर व देहात क्षेत्र) में कुल 495 पद भरे जाने हैं। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 236 पद और सहायिका के 259 पद शामिल हैं।

परियोजना / पद का नामअनारक्षित (UR)ओबीसी (OBC)एससी (SC)एसटी (ST)कुल रिक्तियां
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Karyakatri)118555409236
आंगनवाड़ी सहायिका (Helper)100638511259
कुल योग21811813920495

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Karyakatri) – आरक्षित वर्ग और क्षेत्र के अनुसार पदों की संख्या

परियोजना का नामअनारक्षित (UR)ओबीसी (OBC)एससी (SC)एसटी (ST)कुल पद
बलरामपुर शहर333110
बलरामपुर देहात1142118
हरिया सतघरवा19109644
तुलसीपुर11129032
गैसादी1133118
पचपेडवा1997035
श्रीदत्तागंज813012
गैंडास बुजुर्ग40307
रेहरा बाजार1367026
उतराउला (ग्रामीण)1544023
उतराउला नगर434011
कुल11855549236

आंगनवाड़ी सहायिका (Helper) – आरक्षित वर्ग और क्षेत्र के अनुसार पदों की संख्या

परियोजना का नामअनारक्षित (UR)ओबीसी (OBC)एससी (SC)एसटी (ST)कुल पद
बलरामपुर शहर11119132
बलरामपुर देहात986326
हरिया सतघरवा7411628
तुलसीपुर14916039
गैसादी713112
पचपेडवा1099028
श्रीदत्तागंज226010
गैंडास बुजुर्ग646016
रेहरा बाजार31509
उतराउला (ग्रामीण)3115019
उतराउला नगर20119040
कुल100638511259

आइए जानते हैं क्या है , पात्रता, आयु सीमा और चयन का आधार

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास होना अनिवार्य है। हालांकि, ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की सबसे उच्च शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

  • आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्र के प्रमाण के लिए केवल 10वीं (हाईस्कूल) की मार्कशीट और सर्टिफिकेट ही मान्य होगा।

चयन में किन्हें दी जाएगी पहली प्राथमिकता?

आवेदन करने वाली महिलाओं में चयन के दौरान एक विशेष वरीयता क्रम लागू किया जाएगा।

प्राथमिकता क्रमपात्रता एवं श्रेणी की शर्त
पहली प्राथमिकताउसी ग्राम सभा या शहरी वार्ड की निवासी BPL परिवार की विधवा महिला
दूसरी प्राथमिकताविधवा न मिलने पर उसी वार्ड/गांव की BPL परिवार की तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला
तीसरी प्राथमिकताऊपर की दोनों श्रेणियां न मिलने पर उसी वार्ड/गांव की BPL परिवार की अन्य महिलाएं
अगली प्राथमिकताBPL श्रेणी की महिला न मिलने पर APL परिवार की महिलाओं को इसी क्रम में मौका मिलेगा

जरूरी दस्तावेज और आवेदन का तरीका

फॉर्म भरने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। आपके पास निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और 12वीं से लेकर स्नातक/स्नातकोत्तर तक की मार्कशीट होनी चाहिए। इसके अलावा, विधवा महिलाओं को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर की सत्यापित प्रति और तलाकशुदा महिलाओं को कोर्ट का आदेश अपलोड करना होगा।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। वहां दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके अपनी पूरी जानकारी भरें, मांगे गए प्रमाण पत्रों की साफ और स्व-सत्यापित (self-attested) प्रतियां अपलोड करें और अंतिम सबमिट बटन दबाएं। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 है, इसलिए अंतिम समय के सर्वर लोड से बचने के लिए समय पर प्रक्रिया पूरी कर लें।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यूपी आंगनवाड़ी के वेबसाइट पर जाएं।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 05 सितम्बर 2026, 6:21 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें