UP Basic Education: इस जिले में ECCE Educator के पदों पर आउटसोर्सिंग भर्ती, ग्रेजुएट और डिप्लोमाधारकों के लिए मौका

5 सितम्बर 2026, 7:59 अपराह्न IST

Share

UP Basic Education: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक काम की खबर सामने आई है। भूतपूर्व सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Bhutpurva Sainik Security Services Pvt. Ltd.) के माध्यम से मुरादाबाद जिले में ECCE Educator (Early Childhood Care and Education Educator) के पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती निकाली गई है।

अगर आपने होम साइंस से ग्रेजुएशन किया है या फिर नर्सरी टीचर ट्रेनिंग / डिप्लोमा कोर्स किया है, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 तय की गई है।

जानकारी एक नज़र में

विवरणमहत्वपूर्ण विवरण
भर्ती करने वाली संस्थाBhutpurva Sainik Security Services Pvt. Ltd.
विभाग का नामबेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश
पद का नामECCE Educator
कुल रिक्तियां13 पद
मासिक वेतन (Salary)₹10,313 प्रति माह ( अब समस्त आउटसोर्स कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये हो गया है)
आवेदन की अंतिम तिथि11 सितंबर 2026
जॉब लोकेशन (Work Place)मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। चूंकि यह पद छोटे बच्चों की शिक्षा और देखभाल से जुड़ा है, इसलिए इसके लिए खास कोर्सेस को पात्रता में शामिल किया गया है:

  • ग्रेजुएशन: होम साइंस (Home Science) विषय के साथ न्यूनतम 50% अंकों में स्नातक की डिग्री।
  • अथवा डिप्लोमा/प्रशिक्षण: प्री-स्कूल एजुकेशन में डिप्लोमा (DPSE), CT (Nursery), या नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) का कोर्स।
  • आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • अपेक्षित अनुभव: इस पद के लिए किसी भी तरह के पुराने अनुभव की आवश्यकता नहीं है, यानी फ्रेशर्स भी आवेदन के पात्र हैं।

वेतन और आवेदन करने का तरीका

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹10,313 का वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों वर्ग के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप मुरादाबाद जिले में इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2026 है, इसलिए समय रहते अपना फॉर्म जरूर पूरा कर लें।

नोटिफिकेशन देखने और ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 05 सितम्बर 2026, 7:59 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें