यूपी में दिव्यांग छात्राओं को योगी सरकार की सौगात: बांटी जाएंगी 8,060 ई-ट्राइसाइकिल

3 सितम्बर 2026, 8:28 पूर्वाह्न IST

Share

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिव्यांग छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए मुफ्त बैटरी चालित ई-ट्राइसाइकिल योजना (वित्तीय वर्ष 2026-27) के विस्तार की घोषणा की है। इस पहल से राज्य की हजारों छात्राओं को स्कूल, कॉलेज और प्रशिक्षण संस्थानों तक पहुँचने में आसानी होगी।

मुफ्त बैटरी चालित ई-ट्राइसाइकिल (E-Tricycle) योजना (वित्तीय वर्ष 2026-27)

योजना का विवरणमुख्य बिंदु
कुल ई-ट्राइसाइकिल वितरण8,060 ई-ट्राइसाइकिल
कवरेजप्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्र (प्रत्येक सीट से 20 छात्राएं)
ई-ट्राइसाइकिल मूल्यअधिकतम ₹65,000 (मुफ्त)
न्यूनतम आयु सीमा16 वर्ष या उससे अधिक
पात्रता शर्त40% या अधिक दिव्यांगता (UDID कार्ड) और अध्ययनरत होना अनिवार्य
आवेदन माध्यमविभागीय पोर्टल या जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी

मुख्य विशेषताएं एवं आवेदन प्रक्रिया

  • समान कवरेज: राज्य की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 20-20 पात्र छात्राओं का चयन कर कुल 8,060 ई-ट्राइसाइकिल वितरित की जाएंगी।
  • पात्रता: 16 वर्ष से अधिक आयु की छात्राएं, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत हों और जिनके पास 40% या उससे अधिक दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र हो, इस योजना के लिए पात्र हैं।

आवेदन कैसे होगा ?

पात्र छात्राएं सीधे विभागीय पोर्टल पर या जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 03 सितम्बर 2026, 8:28 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें