UP Free Scooty 2026: अक्टूबर-नवंबर में यूपी की 50 हजार बेटियों को मिलेगी फ्री स्कूटी! देखें जरुरी पात्रता और डॉक्युमेंट्स

14 सितम्बर 2026, 10:17 पूर्वाह्न IST

Share

UP Rani Laxmibai Scooty Scheme 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उच्च शिक्षा हासिल कर रही बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के तहत एक बड़ा कदम उठाया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की 50,000 मेधावी स्नातक पास छात्राओं को बिल्कुल मुफ्त स्कूटी दी जा रही है।

सबसे अच्छी बात यह है कि सरकार केवल वाहन ही नहीं दे रही, बल्कि छात्राओं पर किसी तरह का आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर पेट्रोल तक का पूरा इंतज़ाम खुद कर रही है। इसके अलावा, शहीद परिवारों की बेटियों, दिव्यांग और निराश्रित मेधावी छात्राओं को मेरिट कट-ऑफ में 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी गई है। यानी अगर इनके अंक सामान्य मेरिट से 10% कम भी हैं, तब भी इन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
योजना का नामयूपी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026
कुल लाभार्थी50,000 मेधावी स्नातक छात्राएं
विशेष छूट (10%)शहीद परिवार की बेटियों, दिव्यांग व निराश्रित छात्राओं के लिए
अतिरिक्त मुफ्त सुविधाएं4-5 लीटर पेट्रोल, RTO रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस व ISI हेलमेट
पारिवारिक आय सीमाअधिकतम ₹12 लाख प्रति वर्ष
आवेदन का तरीकाकोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं, कॉलेज प्रशासन द्वारा सत्यापन
वितरण की संभावित तिथिअक्टूबर – नवंबर (सत्र 2025-26 के लिए)

योजना की मुख्य पात्रता और आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रा का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही, उसने राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संबद्ध डिग्री कॉलेज से स्नातक (Graduation) पास किया हो। चयन संस्था के टॉप 5% मेधावी छात्रों के आधार पर होगा।

ज़रूरी दस्तावेज़

  • उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र और नवीनतम आय प्रमाण पत्र।
  • स्नातक की अंकतालिका (Mark sheet) और APAAR ID।
  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक) और पासपोर्ट साइज फोटो।
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र या विशेष श्रेणी का प्रमाण (यदि लागू हो)।
Up free scooty 2026: अक्टूबर-नवंबर में यूपी की 50 हजार बेटियों को मिलेगी फ्री स्कूटी! देखें जरुरी पात्रता और डॉक्युमेंट्स

कॉलेज ही करेगा पूरा काम: जानें चयन और वितरण की प्रक्रिया

छात्राओं को किसी साइबर कैफे या सरकारी पोर्टल के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आपके कॉलेज और यूनिवर्सिटी का प्रशासन खुद अपने डेटाबेस से मेधावी छात्राओं के अंकों और दस्तावेजों का सत्यापन करेगा।

सत्यापन के बाद कुलसचिव (Registrar) और परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से तैयार मेरिट लिस्ट को शासन के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सरकार की तैयारी के मुताबिक, सत्र 2025-26 की मेधावी छात्राओं को अक्टूबर से नवंबर के दौरान जिला स्तर पर जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में स्कूटी की चाबी सौंपी जाएगी।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 14 सितम्बर 2026, 10:17 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें