UP Govt Jobs Exam Schedule 2026: उत्तर प्रदेश में अगले 4 महीनों में होंगी ये बड़ी भर्ती परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

6 सितम्बर 2026, 5:06 अपराह्न IST

Share

UP Govt Jobs Exam Schedule 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी, खासकर शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए आने वाले चार महीने बेहद अहम रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने दिसंबर 2026 तक कई प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, एडेड डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य व असिस्टेंट प्रोफेसर, एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) और परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी जैसी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं इस अवधि के दौरान आयोजित की जाएंगी। आइए, विस्तार से जानते हैं कि किस परीक्षा के लिए क्या अपडेट सामने आया है।

अगले 4 महीनों का मुख्य परीक्षा कार्यक्रम

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग की ओर से तय और प्रस्तावित परीक्षाओं का विवरण नीचे दिया गया है।

भर्ती परीक्षा का नामकुल पद / विवरणपरीक्षा / आवेदन की तिथि
अशासकीय कॉलेजों में प्राचार्य भर्ती111 पद24 सितंबर 2026 (लिखित परीक्षा)
विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET)सेवारत शिक्षकों के लिए3 नवंबर 2026 (आवेदन: 5 सितंबर से 4 अक्टूबर)
एडेड माध्यमिक विद्यालय प्रवक्ता (PGT)2,615 पदजल्द घोषित होगी (योग्यता में बदलाव)
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती1,936 पदतिथियां जल्द जारी होंगी

3 नवंबर को होगी स्पेशल TET परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहले से कार्यरत उन शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी आयोजित की जा रही है, जिन्हें टीईटी की अनिवार्यता पूरी करनी है। यह परीक्षा नियमित टीईटी से बिल्कुल अलग होगी।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 4 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 8 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है। आयोग द्वारा तय शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

PGT और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की तैयारियां तेज़

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) के 2,615 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द आगे बढ़ेगी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस बार PGT भर्ती के लिए शैक्षणिक अर्हता में संशोधन किया गया है, जिसके तहत उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा, उच्च शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथियों का ऐलान भी जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। यदि आप भी इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, तो अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 06 सितम्बर 2026, 5:06 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें