UP Krishak Scholarship 2026: किसान परिवारों के बच्चों को हर महीने मिलेंगे ₹5,000 स्कॉलरशिप

27 सितम्बर 2026, 7:06 अपराह्न IST

Share

UP Krishak Scholarship Scheme 2026: उत्तर प्रदेश सरकार किसान परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में मदद के लिए ‘मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना’ चला रही है। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा संचालित इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए हर महीने सीधी आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार ने इस योजना का दायरा और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

किसान परिवारों के बच्चों को हर महीने मिलेंगे ₹5,000 स्कॉलरशिप

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
संचालित संस्थाउत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
सहायता राशि₹5,000 प्रति माह (DBT द्वारा)
पात्रताUP के मूल निवासी और किसान परिवार के छात्र
आधिकारिक पोर्टलmandi.up.gov.in

पात्रता और जरूरी दस्तावेज

  • पात्रता: छात्र उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो, परिवार का मुख्य व्यवसाय कृषि हो और वह किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, परास्नातक या व्यावसायिक पाठ्यक्रम (Higher/Professional Education) में पढ़ाई कर रहा हो।
  • आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, यूपी निवास प्रमाण पत्र, किसान परिवार से जुड़ा दस्तावेज (खतौनी/केसीसी), पिछली कक्षा की मार्कशीट, कॉलेज रसीद और आधार से लिंक बैंक खाता।

आइए जानते हैं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. मंडी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट mandi.up.gov.in पर जाएं।
  2. ‘मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना’ के विकल्प पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
  3. फॉर्म में व्यक्तिगत, पारिवारिक और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  4. मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट संभाल कर रखें।

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 27 सितम्बर 2026, 7:06 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें