UP Outsourcing: यूपी के सरकारी विभागों में हो रही आउटसोर्स भर्तियां ! देखें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

19 सितम्बर 2026, 8:25 अपराह्न IST

Share

UP Outsourcing: उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आउटसोर्सिंग (Outsourcing Jobs) के जरिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन जरिया बनकर उभरा है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ कार्य अनुभव और एक निश्चित आय पाना चाहते हैं, तो राज्य सरकार की यह व्यवस्था आपके काफी काम आ सकती है।

पहले आउटसोर्सिंग भर्तियों में निजी एजेंसियों द्वारा की जाने वाली गड़बड़ियों और मनमानी को रोकने के लिए अब पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बना दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार अब ‘उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम’ (UPCOS) और GeM पोर्टल के माध्यम से सीधे युवाओं को अवसर दे रही है।

यूपी आउटसोर्स क्या है , कैसे नौकरी मिलती है? संक्षेप में समझें

इस पूरी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों और सैलरी स्ट्रक्चर की जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते है।

विवरणसरकारी नियम व जानकारी
भर्ती का प्रकारअनुबंध व संविदा आधारित (Outsourced Basis)
आधिकारिक पोर्टलसेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in)
कार्यकाल की अवधिशुरुआती 3 वर्ष (विभागीय आवश्यकतानुसार विस्तार योग्य)
न्यूनतम व अधिकतम आयुन्यूनतम 18 वर्ष (अधिकतम आयु पद के अनुसार)
नया सैलरी स्ट्रक्चर₹20,000 से ₹40,000 प्रति माह
वर्गवार आरक्षण लागूSC: 21%, ST: 2%, OBC: 27%, EWS: 10%

किस पद के लिए क्या चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

आउटसोर्सिंग के तहत चपरासी से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर और तकनीकी प्रबंधकीय पदों तक के लिए आवेदन मंगाए जाते हैं:

  • चपरासी, चौकीदार व अटेंडेंट: न्यूनतम 8वीं या 10वीं पास अभ्यर्थी।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) व कंप्यूटर सहायक: 12वीं या ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा (CCC, O Level) और टाइपिंग का ज्ञान।
  • तकनीकी व प्रबंधकीय पद: संबंधित विषय में डिप्लोमा, डिग्री या प्रासंगिक कार्य अनुभव।

बिना इंटरव्यू कैसे होता है चयन?

यूपी आउटसोर्सिंग भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी रखा गया है।

अधिकांश पदों पर अभ्यर्थियों का चयन उनकी 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर बनाई गई 100 अंकों की मेरिट लिस्ट से किया जाता है। डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों के लिए केवल टाइपिंग या स्किल टेस्ट लिया जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ग्रुप ‘C’ और ग्रुप ‘D’ के पदों के लिए कोई इंटरव्यू आयोजित नहीं होता।

सेवा योजना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

यदि आप भी आउटसोर्सिंग पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले राज्य के आधिकारिक पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाएं।
  2. ‘Jobseeker Sign Up’ विकल्प पर क्लिक करके अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कौशल और पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके अपनी प्रोफाइल 100% पूरी करें।
  4. डैशबोर्ड में उपलब्ध ‘आउटसोर्स नौकरियां’ (Outsourced Jobs) सेक्शन में जाएं।
  5. अपनी योग्यता और मनपसंद जिले का चुनाव करके संबंधित पद के सामने दिए गए ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।

सेवायोजन पोर्टल पर जाने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 19 सितम्बर 2026, 8:23 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें