UP Primary Assistant Teacher Exam 2026 (Class 1 to 5) Syllabus: यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का नया पैटर्न और सिलेबस जारी!

13 सितम्बर 2026, 10:49 पूर्वाह्न IST

Share

UP Primary Assistant Teacher Exam 2026 (Class 1 to 5) : उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5 तक) बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (एल्गनगंज, प्रयागराज) ने प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2026 की संरचना, परीक्षा पैटर्न और विस्तृत विषय-वस्तु (सिलेबस) की घोषणा कर दी है।

अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटने जा रहे हैं, तो परीक्षा के प्रारूप और अंकों के विभाजन को समझना आपके लिए बेहद ज़रूरी है ताकि आप सही दिशा में अपनी तैयारी शुरू कर सकें।

UP Primary Assistant Teacher (Class 1 to 5 ) Exam 2026 , परीक्षा पैटर्न संक्षिप्त में

परीक्षा घटकविवरण
आयोग का नामउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज
पद का नामप्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक (कक्षा 1 से 5)
परीक्षा की अवधि02:00 घंटे (120 मिनट)
कुल प्रश्नों की संख्या120 प्रश्न
प्रश्न का प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) – चार विकल्प
प्रत्येक सही उत्तर पर अंक03 अंक
नेगेटिव मार्किंग (गलत उत्तर)-01 अंक (नेगेटिव मार्किंग लागू)
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में

विषय-वस्तु का स्तर (Difficulty Level)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पाठ्यक्रम के स्तर को दो भागों में विभाजित किया है।

  • कक्षा 12वीं स्तर: भाषा (हिन्दी, संस्कृत व अंग्रेजी), विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन के प्रश्न कक्षा 12 स्तर के होंगे।
  • डी.एल.एड. (D.El.Ed.) स्तर: शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सूचना तकनीकी तथा जीवन कौशल प्रबन्धन एवं अभिवृत्ति के प्रश्न डी.एल.एड. पाठ्यक्रम स्तर के होंगे।

विषयवार पाठ्यक्रम (Subject Wise Syllabus) और प्रश्नों का अंक विभाजन

परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। किस विषय से कितने प्रश्न आएंगे और उनका पाठ्यक्रम क्या रहेगा, इसे नीचे दी गई तालिका के माध्यम से समझ सकते हैं।

विषयविस्तृत पाठ्यक्रमप्रश्नों
की
संख्या
हिन्दी, संस्कृत तथा अंग्रेजीव्याकरण एवं अपठित गद्यांश, पद्यांश, Grammar, Comprehension30
सामान्य ज्ञान / समसामयिक घटनाएंअंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाएं, स्थान, व्यक्तित्व, रचनाएं, अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार, खेल-कूद, भारतीय संस्कृति एवं कला आदि।25
गणितआंकिक क्षमता, गणितीय संक्रियाएं, दशमलव, स्थानीयमान, भिन्न, ब्याज, लाभ-हानि, प्रतिशत, विभाज्य, गुणनखण्ड, ऐकिक नियम, सामान्य बीजगणित, क्षेत्रफल, औसत, आयतन, अनुपात, सर्वसमिकाएं, सामान्य ज्यामिति, सामान्य सांख्यिकी।16
पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययनपृथ्वी की संरचना, नदियां, पर्वत, महाद्वीप, महासागर व जीव, प्राकृतिक सम्पदा, अक्षांश और देशान्तर, सौरमण्डल, भारतीय भूगोल, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय समाज सुधारक, भारतीय संविधान, हमारी शासन व्यवस्था, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं चुनौतियां, हमारी सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन।08
विज्ञानदैनिक जीवन में विज्ञान, गति, बल, ऊर्जा, दूरी, प्रकाश, ध्वनि, जीवों की दुनिया, मानव शरीर, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन, पदार्थ एवं पदार्थ की अवस्थाएं।08
शिक्षण कौशलशिक्षण की विधियां एवं कौशल, शिक्षण अधिगम के सिद्धान्त, वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास, शैक्षिक मूल्यांकन एवं मापन, आरम्भिक पठन कौशल, शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन।08
बाल मनोविज्ञानवैयक्तिक भिन्नता, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, सीखने की आवश्यकता की पहचान, पढ़ने के लिए वातावरण का सृजन करना, सीखने के सिद्धान्त तथा कक्षा-शिक्षण में इनकी व्यावहारिक उपयोगिता एवं प्रयोग, दिव्यांग छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था।08
जीवन कौशल / प्रबन्धन एवं अभिवृत्तिव्यावसायिक आचरण एवं नीति, प्रेरणा, शिक्षण की भूमिका (सुविधा प्रदाता, अनुश्रवणकर्ता, नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक, परामर्शदाता), संवैधानिक और मानवीय मूल्य, दण्ड एवं पुरस्कार व्यवस्था का प्रभावी प्रयोग।08
तार्किक ज्ञान (Reasoning)Analogies, Assertion and reason, Binary logic, Classification, Clocks and Calendars, Coded inequalities, Coding & decoding, Critical reasoning, Cubes number series, Puzzles, Symbols and notations, Venn diagrams and dice, Data interpretation, Direction sense test, Grouping and selections, Inferences, Letter series.05
सूचना तकनीकी (Information Tech.)शिक्षण कौशल विकास, कक्षा-शिक्षण तथा विद्यालय प्रबन्धन के क्षेत्र में सूचना तकनीकी; कम्प्यूटर, इंटरनेट, स्मार्टफोन, ओ.ई.आर. (ओपन एजुकेशनल रिसोर्स), शिक्षण में उपयोगी ऐप्स, डिजिटल शिक्षण सामग्री के उपयोग की जानकारी।04

तैयारी करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  1. नेगेटिव मार्किंग से सावधान रहें: प्रत्येक सही उत्तर के लिए जहाँ 3 अंक मिलेंगे, वहीं गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा। इसलिए तुक्का लगाने के बजाय सटीक उत्तर देने का प्रयास करें।
  2. भाषा और करंट अफेयर्स का बड़ा योगदान: कुल 120 प्रश्नों में से 55 प्रश्न अकेले भाषा (30 प्रश्न) और करंट अफेयर्स/सामान्य ज्ञान (25 प्रश्न) से आ रहे हैं। इस भाग पर मजबूत पकड़ आपको मेरिट में ऊपर ले जा सकती है।
  3. गणित और पेडागोजी पर ध्यान दें: गणित के 16 प्रश्न और शिक्षण/बाल मनोविज्ञान/जीवन कौशल मिलाकर 24 प्रश्न रहेंगे। नियमित अभ्यास से इनमें पूरे अंक हासिल किए जा सकते हैं।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इस पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर अपनी तैयारी की योजना अभी से बनाना शुरू कर दें।

यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का नया पैटर्न और सिलेबस PDF डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 13 सितम्बर 2026, 10:49 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें