UPESSC Assistant Professor Notification 2026: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (Aided) और सरकारी महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न विषयों के 1936 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।
यदि आपने संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) किया है और UGC NET या PhD की अर्हता रखते हैं, तो यह सरकारी नौकरी पाने और उच्च शिक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाने का बेहतरीन मौका है।
UPESSC Assistant Professor भर्ती 2026
आयोग ने आवेदन प्रक्रिया से लेकर परीक्षा तक का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में मुख्य तारीखें देख सकते हैं।
| कार्यक्रम / चरण | निर्धारित तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | 08 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन / OTR की शुरुआत | 08 सितंबर 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 07 अक्टूबर 2026 |
| फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि | 11 अक्टूबर 2026 |
| लिखित परीक्षा की संभावित तिथि | 19 एवं 20 नवंबर 2026 |
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
- आयु सीमा: इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
- आवेदन शुल्क –
| श्रेणी / वर्ग | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (UR / OBC / EWS) | ₹2,000 |
| अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC / ST of UP) | ₹1,000 |
(शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ही किया जा सकता है।)
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (PG) होनी अनिवार्य है। इसके अलावा।
- अभ्यर्थी का UGC NET / CSIR NET या राज्य स्तरीय SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- UGC नियमों के तहत Ph.D. डिग्री धारकों को NET/SLET परीक्षा से छूट प्रदान की जाएगी।
7वें वेतन आयोग लेवल 10 के अनुसार मिलेगा सैलरी , देखें चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार ₹57,700 से ₹1,82,400 का आकर्षक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) जैसे सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे।
चयन दो चरणों में पूरा होगा—पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय से सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आयोग के आधिकारिक पोर्टल upessc.up.gov.in पर जाएं।
- यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं कराया है, तो OTR (One Time Registration) प्रक्रिया पूरी करें।
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें।
- फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
