[UPESSC PRT Assistant Teacher Notification 2026] प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक के 12405 पदों नोटिफिकेशन जारी! देखें संपूर्ण जानकारी

15 सितम्बर 2026, 10:09 अपराह्न IST

Share

UPESSC PRT Assistant Teacher Notification 2026: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के जरिए सहायक अध्यापकों के 12,405 पदों पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग इस बार शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रहा है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

UPESSC PRT Assistant Teacher Bharti 2026 , महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन की प्रक्रिया से लेकर परीक्षा तक का शेड्यूल आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है, ताकि अभ्यर्थियों को अपनी रणनीति बनाने का पूरा समय मिल सके।

कार्यक्रमनिर्धारित तिथि
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि15 सितंबर 2026
OTR रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन शुरू होने की तिथि16 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2026
आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि19 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा की तिथि03 एवं 04 दिसंबर 2026

पदों का विवरण और वेतनमान

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 12,405 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे-मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत मानदेय मिलेगा।

पद का नामरिक्तियों की संख्यावेतनमान (Pay Level)
सहायक अध्यापक (शहरी क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय)11,508लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (बालक विद्यालय)473लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (बालिका विद्यालय)424लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
कुल पद12,405—

शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (11,508 पद) , आरक्षित वर्ग के अनुसार पदों की संख्या

कैटिगरी (Category)पदों की संख्या (Total Posts)
अनारक्षित (UR)4746
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)1116
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)3069
अनुसूचित जाति (SC)2379
अनुसूचित जनजाति (ST)198
दिव्यांगजन (Handicapped)429
दृष्टिबाधित (VI)83
चलन क्रिया विकलांगता (LI)83
श्रवणबाधित (HI)83
थैलेसीमिया (THALASSEMIA)83
VI/LI/HI/THALASSEMIA (योग्यतानुसार)97
स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित (Dependents of Freedom Fighters)198
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Army)540
कुल पद (Total)11508

सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी – अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय (897 पद)

कैटिगरी (Category)बालक विद्यालय (Boys Schools)बालिका विद्यालय (Girls Schools)कुल सम्मिलित पद (Total)
सामान्य (General / UR)196182378
अनुसूचित जाति (SC)189159348
अनुसूचित जनजाति (ST)000
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)8480164
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)437
कुल (Total)473424897

शैक्षणिक योग्यता

सहायक अध्यापक पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी के पास बेसिक अध्यापक प्रमाण-पत्र (बी.टी.सी.) / डी.एल.एड. (D.El.Ed.), विशिष्ट बी.टी.सी., द्विवर्षीय बी.टी.सी. (उर्दू), 4-वर्षीय बी.एल.एड. (B.El.Ed.) या विशेष शिक्षा में 2-वर्षीय डिप्लोमा की अर्हता होनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उम्मीदवार ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित CTET या राज्य सरकार (यूपी) द्वारा आयोजित प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हो।

आयु सीमा और आयु में छूट

आयु की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के लिए अधिवर्षता आयु 62 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

श्रेणी / वर्गआयु सीमा में मिलने वाली छूट
उत्तर प्रदेश के SC / ST / OBC अभ्यर्थी05 वर्ष की छूट
उत्तर प्रदेश के दिव्यांग अभ्यर्थी15 वर्ष की छूट
भूतपूर्व सैनिकसेना सेवा अवधि + 03 वर्ष की छूट
शिक्षा मित्रअधिकतम 60 वर्ष की आयु तक

आवेदन फीस

आवेदन शुल्क का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। बिना शुल्क जमा किए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वर्ग / श्रेणीनिर्धारित आवेदन शुल्क
सामान्य / अनारक्षित / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / EWS₹1,000
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST)₹500
दिव्यांगजन (PwD)₹300

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश

आयोग ने इस बार OTR (One Time Registration) व्यवस्था अनिवार्य कर दी है। अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर अंग्रेजी भाषा में अपना OTR प्रोफाइल तैयार करना होगा। फॉर्म भरते समय अपने नाम, पिता या पति के नाम, जन्मतिथि और जेंडर को बिल्कुल सही दर्ज करें, क्योंकि सबमिट होने के बाद इनमें किसी भी स्थिति में संशोधन की अनुमति नहीं होगी।

अभ्यर्थी स्पष्ट फोटो और हस्ताक्षर ही अपलोड करें, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ संलग्न घोषणा-पत्र की सत्यता जाँच लें और अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 का इंतजार किए बिना समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।

Notification देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 15 सितम्बर 2026, 10:09 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें