UPSRLM: उत्तर प्रदेश में नौकरी पाने का मौका! राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, 3447 पदों पर निकली भर्ती

24 जून 2026, 5:40 पूर्वाह्न IST

Share

UPSRLM Bharti 2026: अगर आप लंबे समय से उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप सभी के लिए उत्तर प्रदेश, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में नौकरी पाने का शानदार मौका है , पूरे प्रदेश भर में 3447 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके लिए उम्मीदवार 15 जून से लेकर के 1 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर पाएंगे। ( अंतिम तिथि नजदीक है )

सेवायोजन पोर्टल पर शुरू है आवेदन

इसलिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट के सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाकर भर सकते हैं , इसके लिए आवेदन निशुल्क है।

संगठन (Organization)उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन
परीक्षा का नाम (Exam Name)UP Sewayojan Portal – UPSRLM Various Post
कुल पद (Total Vacancy)3447 Post
वेतनमान (Salary / Pay Scale)Check in the notification
आवेदन का माध्यम (Application Mode)Online
नौकरी का प्रकार (Job Type)Out Sourcing Job
अंतिम तिथि (Last Date)01/07/2026
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)https://sewayojan.up.nic.in/
नौकरी का स्थान (Job Location)Uttar Pradesh

ग्रेजुएशन (UG) से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक के अभ्यर्थियों को मौका

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है , इसमें ग्रेजुएट पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थी अलग-अलग पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यह नोटिफिकेशन कुल अलग 3447 पोस्ट के लिए जारी किया गया है पदों का विवरण इस प्रकार है।

पद का नामकुल पदपात्रता / योग्यता
अकाउंट असिस्टेंट (जिला स्तर)48कॉमर्स में मास्टर डिग्री (M.Com) / फाइनेंस / अकाउंट्स।
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) कम MIS असिस्टेंट (जिला स्तर)187किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (Bachelor Degree) और CCC परीक्षा पास।
ब्लॉक मिशन मैनेजर – IBCB & SISD104भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री।
ब्लॉक मिशन मैनेजर – NFL381स्नातक डिग्री (BBA / BA इकोनॉमिक्स / B.Sc होटल मैनेजमेंट / फैशन टेक्नोलॉजी / B.Voc)।
ब्लॉक मिशन मैनेजर – MFFI456कॉमर्स में स्नातक डिग्री (B.Com) / BA इकोनॉमिक्स / BBA।
ब्लॉक मिशन मैनेजर – ME & MIS535BCA / B.Sc IT / B.Tech IT / CSE / डेटा साइंस / डेटा एनालिटिक्स या PGDCA।
ब्लॉक मिशन मैनेजर – FL & वैल्यू चेन386स्नातक डिग्री (BBA / BSc एग्रीकल्चर / हॉॉर्टिकल्चर / फॉरेस्ट्री / फिशरीज)।
अकाउंट असिस्टेंट (ब्लॉक स्तर)826कॉमर्स में स्नातक डिग्री (B.Com) या BBA।
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) कम MIS असिस्टेंट (ब्लॉक स्तर)228किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री के साथ CCC परीक्षा पास और कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान।
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – IBCB & SISD04MSW / MA या M.SC (रूरल डेवलपमेंट / सोशियोलॉजी / डेवलपमेंट स्टडीज / जेंडर स्टडीज / वीमेन स्टडीज / फॉरेस्ट्री / सोशल एंथ्रोपोलॉजी) / MBA / PGDM (रूरल डेवलपमेंट / रूरल मैनेजमेंट / डेवलपमेंट मैनेजमेंट)।
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – NFL26MBA / PGDM (रूरल डेवलपमेंट / मैनेजमेंट / एंटरप्रेन्योरशिप / ऑपरेशंस / मार्केटिंग) / MA / MSc (रूरल डेवलपमेंट / डेवलपमेंट स्टडीज / इकोनॉमिक्स) / M.Com / मास्टर डिग्री (टेक्सटाइल / हैंडलूम / हैंडीक्राफ्ट / इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट)।
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – MFFI38MBA / PGDM (फाइनेंस / बैंकिंग / रूरल मैनेजमेंट / रूरल डेवलपमेंट / फाइनेंस इंक्लूजन / माइक्रोफाइनेंस / एंटरप्रेन्योरशिप) / M.Com / MA इकोनॉमिक्स / CMA इंटर।
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – ME & MIS38MBA / M.Tech / B.Tech / M.Sc IT / कंप्यूटर साइंस / डेटा साइंस / डेटा एनालिटिक्स में पीजी डिप्लोमा / MIS / IT सिस्टम्स।
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – FL40M.Sc एग्रीकल्चर या इसके समकक्ष डिग्री।
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – वैल्यू चेन & मार्केट लिंकेज75MBA / PGDM (मार्केटिंग / एग्री बिजनेस / सप्लाई चेन / रूरल डेवलपमेंट / रूरल मैनेजमेंट) / M.Sc एग्री बिजनेस / फूड टेक्नोलॉजी / MA इकोनॉमिक्स / डेवलपमेंट स्टडीज / सप्लाई चेन मैनेजमेंट या लॉजिस्टिक्स में मास्टर डिग्री।
डिस्ट्रिक्ट Mission मैनेजर – एडमिन & अकाउंट्स75MBA / PGDM (फाइनेंस / बैंकिंग / HR / फाइनेंशियल इंक्लूजन) / M.Com / CMA या MA पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन।

21 से लेकर 50 साल वाले कर सकते हैं आवेदन

ऐसे उम्मीदवार जिनकी उम्र 21 साल से लेकर के 50 साल के बीच है उन सभी अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अलग-अलग पोस्टों पर आवेदन करने का अवसर दिया गया है।

आरक्षित वर्ग के अनुसार आयु में छूट का विवरण विज्ञापन में देख सकते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भर्ती में कैसे होगा आवेदन ?

इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से भरा जाएगा।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए निम्न स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें।

  • सबसे पहले अभ्यर्थी अपना पंजीकरण सेवायोजन पोर्टल करें।
  • पंजीकरण कंप्लीट होने के बाद यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अभ्यर्थी अपना पूरा प्रोफ़ाइल तैयार करें।
  • प्रोफाइल तैयार करने के बाद “नौकरी के लिए आवेदन” पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अलग-अलग पोस्ट के लिए अप्लाई करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर डॉक्यूमेंट अपलोड करने का SMS आएगा, जिसे पढ़कर डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Note: आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब पर ट्यूटोरियल को सर्च कर सकते हैं।

Application Portal :- https://sewayojan.up.nic.in/

Sources

1 उत्तर प्रदेश, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, “संविदात्मक जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदों के लिए विस्तृत भर्ती विज्ञापन

“, 2026. Source Link

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 24 जून 2026, 5:40 पूर्वाह्न