UPSSSC: “O Level” कोर्स वालों के लिए यूपी में Computer Operator बनने का मौका, ₹81 हजार तक मिलेगी सैलरी

4 सितम्बर 2026, 6:56 पूर्वाह्न IST

Share

UPSSSC Computer Operator Online Form 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने महाधिवक्ता कार्यालय, उच्च न्यायालय (इलाहाबाद) के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती (विज्ञापन संख्या 20-परीक्षा/2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का UPSSSC PET 2025 पास होना अनिवार्य है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें, योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया।

UPSSSC कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2026

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित प्रमुख तिथियों और जानकारियों का पूरा डिटेल्स नीचे दिया गया है।

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
संगठन का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विभाग / कार्यस्थलमहाधिवक्ता कार्यालय, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश)
कुल रिक्तियां12 पद
अधिसूचना जारी होने की तिथि3 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ7 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि5 अक्तूबर 2026
वेतनमान (Salary)पे लेवल-2 से पे लेवल-4 (₹19,900 से ₹81,100)
आवेदन शुल्क₹25 (सभी श्रेणियों के लिए)

देखें कौन कौन लोग कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 12 पदों को भरा जाएगा। पदों का विवरण और उनकी अनिवार्य योग्यताएं इस प्रकार हैं।

  • 1. कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए (11 पद):
    • स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री।
    • कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या DOEACC/NIELIT से ‘O’ Level प्रमाणपत्र।
    • संबंधित कार्य में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
    • UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड।
  • 2. सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर (1 पद):
    • स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री।
    • कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या ‘O’ Level प्रमाणपत्र।
    • संबंधित कार्य में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।
    • UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

  • आयु सीमा (1 जुलाई 2026 को आधार मानकर):
    • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
    • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (नियमानुसार उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।)
  • चयन प्रक्रिया (Selection Process):
    1. शॉर्टलिस्टिंग: UPSSSC PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड मार्क्स (Normalized Score) के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए चुना जाएगा।
    2. लिखित परीक्षा (Main Written Exam): शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा होगी।
    3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक व अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

आइए देखें, कैसे होगा ऑनलाइन आवेदन ?

  1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद ‘Live Notification’ सेक्शन में जाएं।
  3. अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP या पर्सनल डिटेल्स के जरिए लॉगिन करें।
  4. अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि करें।
  5. फोटो और हस्ताक्षर की जांच करने के बाद ऑनलाइन माध्यम (UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से ₹25 का प्रोसेसिंग शुल्क जमा करें।
  6. आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 04 सितम्बर 2026, 6:56 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें