UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026: पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास को मौका

14 सितम्बर 2026, 8:19 अपराह्न IST

Share

UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और विशेष रूप से मेडिकल/फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार मौका आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ‘पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट’ (Veterinary Pharmacist) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 18-परीक्षा/2026 के तहत कुल 1308 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो 14 सितंबर 2026 से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन शुरू होने की तिथि14 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
फॉर्म में संशोधन (Correction) की तिथि12 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क (सभी वर्ग)₹25/- (UR / OBC / EWS / SC / ST / PH)
भुगतान का माध्यमUPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग

आयु सीमा और शैक्षणिक पात्रता

इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए आयोग ने शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ पीईटी स्कोरकार्ड भी अनिवार्य किया है।

  • आयु सीमा (01/07/2026 के अनुसार): अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
  • पीईटी स्कोर: अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
  • शैक्षणिक योग्यता:
    1. मान्यता प्राप्त बोर्ड से जीव विज्ञान (Biology) विषय के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण।
    2. पशु चिकित्सा फार्मेसी (Veterinary Pharmacy) में 2 या 3 साल का डिप्लोमा।
    3. हिंदी देवनागरी लिपि का व्यावहारिक ज्ञान।

श्रेणीवार पदों का विवरण (Category-Wise Vacancies)

कुल 1308 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें।

पद का नामअनारक्षित (UR)EWSOBCSCSTकुल पद
पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट576130359237061308

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या सेवा पोर्टल पर जाएं।
  2. अपनी UPSSSC PET 2025 की डिटेल्स के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
  3. मांगी गई सभी शैक्षणिक जानकारियां और दस्तावेज़ (फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र) ध्यानपूर्वक भरें और अपलोड करें।
  4. आवेदन में भरी गई सभी जानकारियों को सबमिट करने से पहले पूर्वावलोकन (Preview) कर लें।
  5. निर्धारित ₹25 का ऑनलाइन शुल्क जमा करें और फाइनल सबमिट फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

ध्यान रखें कि फॉर्म में किसी भी तरह की त्रुटि सुधारने के लिए 12 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है। अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए 5 अक्टूबर से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए क्लिक करें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 14 सितम्बर 2026, 8:19 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें