UPTET Certificate 2026 PDF Download: यूपीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड @certificates.upessc.org

7 सितम्बर 2026, 9:36 अपराह्न IST

Share

UPTET Certificate 2026 PDF Download: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 7 सितंबर 2026 को UPTET 2026 के प्राथमिक (Paper 1) और उच्च प्राथमिक (Paper 2) स्तर की परीक्षा में सफल घोषित हुए अभ्यर्थियों के आधिकारिक प्रमाण-पत्र (Certificates) जारी कर दिए हैं।

यदि आपने भी यह परीक्षा पास की थी, तो अब आप आयोग के आधिकारिक पोर्टल upessc.up.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPTET 2026 परीक्षा रिजल्ट का डिटेल्स

इस वर्ष UPTET परीक्षा का परिणाम काफी शानदार रहा है। दोनों स्तरों (प्राथमिक और उच्च प्राथमिक) को मिलाकर कुल 13.30 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।

परीक्षा का स्तरकुल शामिल अभ्यर्थीसफल अभ्यर्थीउत्तीर्ण प्रतिशत (Pass %)
प्राथमिक स्तर (पेपर 1: कक्षा 1 से 5)7,13,6485,71,43580.07%
उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर 2: कक्षा 6 से 8)10,57,0217,59,51371.85%

सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के Step by Step प्रोसेस

आयोग ने सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और सरल रखा है। अभ्यर्थियों को किसी भी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

  1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Notice Board सेक्शन के अंतर्गत दिए गए ‘UPTET Certificate 2026 Download’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने लॉगिन विंडो खुलेगी, जिसमें अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्मतिथि (DOB) भरें।
Uptet certificate 2026 pdf download: यूपीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड @certificates. Upessc. Org
  1. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  2. आपका UPTET प्रमाण-पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य की शिक्षक भर्तियों (Super TET आदि) के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UPTET Certificate 2026 Download Link

ध्यान देने योग्य बातें

शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवार ध्यान दें कि आगामी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्तियों के आवेदन के दौरान इस सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। इसलिए डाउनलोड करने के बाद अपने नाम, पिता के नाम, रोल नंबर और अंकों का सही-सही मिलान अवश्य कर लें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 07 सितम्बर 2026, 9:35 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें