UP Women Good News: यूपी की 1 करोड़ महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेंगे ₹1 लाख रुपये

10 सितम्बर 2026, 7:55 पूर्वाह्न IST

Share

UP Women Good News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार ने राज्य की महिलाओं और युवतियों के लिए पिटारा खोल दिया है। राज्य की लगभग 1 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत ₹1 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।

इसके साथ ही, उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही 50 हजार मेधावी युवतियों को मुफ्त स्कूटी देने की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैंक अधिकारियों और ग्राम्य विकास विभाग के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

लखपति दीदी योजना: तीन किस्तों में मिलेंगे ₹1 लाख

स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) से जुड़ी 1 करोड़ महिलाओं को एक विशेष क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा। इसके जरिए मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं अपना नया छोटा व्यवसाय शुरू करने या पुराने उद्यम को बढ़ाने में कर सकेंगी। योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए सारा पैसा सीधे बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजा जाएगा।

किस्त (Installment)क्रेडिट राशिजारी होने की संभावित तिथि / शर्त
पहली किस्त₹20,00020 दिसंबर 2026 (शुरुआती आर्थिक मदद)
दूसरी किस्त₹30,000पहली किस्त का पुनर्भुगतान (Repayment) करने के बाद
तीसरी किस्त₹50,000दूसरी किस्त का सफल पुनर्भुगतान करने पर
कुल सहायता₹1,000,000तीन वर्षों की अवधि के लिए पूरी तरह ब्याज मुक्त

50 हजार युवतियों को मिलेगी फ्री स्कूटी और 5 लीटर पेट्रोल

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ छात्राओं की उच्च शिक्षा को आसान बनाने के लिए भी सरकार बड़ा कदम उठा रही है। राज्य की 50,000 चुनिंदा कॉलेज छात्राओं को पेट्रोल वाली स्कूटी दी जाएगी।

सरकार ने योजना के लिए बजट आवंटित कर दिया है और वर्तमान में छात्राओं का सत्यापन और स्कूटी सप्लाई करने वाली कंपनी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। खास बात यह है कि स्कूटी के साथ छात्राओं को 5 लीटर पेट्रोल भी मुफ्त दिया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग व्यवस्था होगी और आसान

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के लिए बैंकिंग सेवाओं को बेहद सरल बनाया जाए। इसके लिए स्वयं सहायता समूह की प्रशिक्षित दीदियों को ही गांव-गांव में बैंकिंग प्रतिनिधि (BC Sakhi) के रूप में तैनात किया जाएगा, जिससे अन्य महिलाओं को बैंक के चक्कर न काटने पड़ें और बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म हो सके।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 10 सितम्बर 2026, 7:55 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें