RRB Group D Exam Date 2026: रेलवे ग्रुप भर्ती सीबीटी-1 परीक्षा की डेट जारी , यहां देखें कब आएगा एडमिट कार्ड?

5 जुलाई 2026, 10:02 पूर्वाह्न IST

Share

RRB Group D Exam Date 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 सीबीटी-1 परीक्षा की डेट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है , इस बार परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से लेकर 21 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इस भर्ती के तहत कुल 22195 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है , उन सभी का एग्जाम इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जारी होगा।

3 अगस्त 2026 से शुरू होगी परीक्षा

रेलवे ग्रुप डी के 22195 पदों के लिए , सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से लेकर 21 अगस्त 2026 तक अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

कैसी होगी रेलवे ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 , सीबीटी-1 परीक्षा परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।

अभ्यर्थी ध्यान दें कि, परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी है।

कितना होगा रेलवे ग्रुप डी का पासिंग मार्क्स

रेलवे ग्रुप डी भर्ती सीबीटी-1 परीक्षा में पास होने के लिए , General और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक और SC, ST और दिव्यांग वर्ग वालों के लिए 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

कब जारी होगा रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड?

इवेंटमहत्वपूर्ण तारीख / जानकारी
एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Slip)परीक्षा से 10 दिन पहले जारी होगी
एडमिट कार्ड डाउनलोड (Admit Card)परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.rrbcdg.gov.in/

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22,195 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

पद का नामकुल पदों की संख्या
पॉइंट्समैन-बी (Pointsman-B)5053
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV (Track Maintainer Grade IV)11032
असिस्टेंट (S&T)1509
असिस्टेंट (C&W)1000
असिस्टेंट ब्रीज (Assistant Bridge)600
ऑपरेशन असिस्टेंट (Operation Assistant)604
असिस्टेंट ट्रैक मशीन (Assistant Track Machine)597
असिस्टेंट TL & AC500
असिस्टेंट (सामान्य)1100 (300 + 800)*
असिस्टेंट लोको शेड (Assistant Loco Shed)200

आईए जानते हैं कैसे होगा रेलवे ग्रुप डी भर्ती में चाहिए?

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कई चरणों में होगा।

पहले चरण में, अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा देनी होगी। जो की 3 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

दूसरे चरण में, अभ्यर्थियों का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) होगा।

आखिरी चरण में, अभ्यर्थी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

Sources

1 Ministry of Railways, “Railway Recruitment Board , Group D Bharti 2026 Exam Date”, 2026. Source Link

Rrb group d exam date 2026: रेलवे ग्रुप भर्ती सीबीटी-1 परीक्षा की डेट जारी , यहां देखें कब आएगा एडमिट कार्ड?

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 05 जुलाई 2026, 10:02 पूर्वाह्न